Bihar

बिहार के गांवों में लगे खंभों पर जल रहे बल्ब का शुल्क मुखिया से वसूलेगी बिजली कंपनी

बिजली कंपनी गांवों में खंभे पर जल रहे बल्ब की राशि मुखिया से वसूल करने की तैयारी कर रही है. साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के महाप्रबंधक राजस्व अरविंद कुमार ने बताया कि गांवों में बिजली के कैंप लग रहे हैं. निर्देश दिया गया है कि गांवों में खंभे पर जलने वाले बल्ब का आकलन करें. पंचायती राज विभाग से इसकी राशि ली जाएगी. प्रत्येक पंचायत के मुखिया बिजली बिल जमा करेंगे. किसी गांव में अवैध तरीके से बिजली के खंभे पर बल्ब जलाने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

गांवों में लगेगा कैंप

कंपनी के महाप्रबंधक के अनुसार गांवों में कैंप लगा कर अधिक से अधिक राजस्व वसूली करना है. इसके अलावा इस कैंप में किसान कृषि फीडर के लिए भी आवेदन से सकते हैं. गांव में जो लोग बिजली कनेक्शन नहीं लिए हैं, वो लोग भी इस कैंप में आवेदन दे सकते हैं. इसके अलावा विद्युत विपत्र शुद्धिकरण यानी की बिजली बिल में सुधार, मीटर की स्थिति की जांच एवं उसका विपत्रीकरण तथा गांव में लगे स्ट्रीट लाइट का विपत्रीकरण किया जाएगा. कैंप आयोजन का व्यापक पैमाने पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है.

कैंपों में होगी अधिकारियों की तैनाती

गांव में लगने वाले कैंप की तिथि निर्धारित कर मुख्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है. गांव-गांव में लगने वाले प्रत्येक कैंप में एक पदाधिकारी को मौजूद रहना सुनिश्चित कर दिया गया है. एक से अधिक गांव में कैंप लगने की स्थिति में एक स्थान पर कनीय विद्युत अभियंता, दूसरे स्थान पर एआईटीएम, तीसरे स्थान पर कनीय अभियंता राजस्व रहेंगे. तीन से अधिक स्थान पर कैंप लगने पर कार्मिक के कर्मी नेतृत्व करेंगे.

Avinash Roy

Recent Posts

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

9 घंटे ago

वैज्ञानिक स्थानांतरण विवाद में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार, कुलपति के पास आदेश के समय नहीं थी स्थानांतरण की शक्ति

समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…

9 घंटे ago

नगर निगम में 100 करोड़ से ऊपर की योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता व हेराफेरी

समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…

10 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

23 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

1 दिन ago