Bihar

लालू यादव सिंगापुर से दिल्ली के लिए रवाना, भावुक रोहिणी ने किया विदा,76 दिनों बाद आ रहे स्वदेश

RJD सुप्रीमो लालू यादव सिंगापुर से भारत के लिए रवाना हो गए हैं. अपने पिता को किडनी दान करने वाली उनकी छोटी बेटी रोहिणी आचार्य ने एक भावनात्मक ट्वीट करते हुए एयरपोर्ट का वीडियो शेयर किया है. उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि दुआ का रंग नहीं होता, मगर ये रंग ले आती है.. मन का विश्वास न टूटे हमारा यहीं आस है आप लोगों से हमारा.. इसके साथ ही, उन्होंने वीडियो भी शेयर किया है. समझा जा रहा है कि लालू यादव के भारत लौटने के बाद बिहार का राजनीतिक तापमान और बढ़ सकता है.

रोहिणी ने सावधानी बरतने की सलाह दी

रोहिणी यादव ने ट्वीट करते हुए लोगों को सावधानी बरतने की भी सलाह दी. उन्होंने ट्वीटर पर लिखा कि करबद्ध निवेदन है आप सबसे बस इतनी विनती स्वीकार करें एक बिटिया के तप को ना जाने देना व्यर्थ कभी मेरे पापा की सेहत का ख्याल रखना आप लोग सभी… रोहिणी ने कहा कि पापा के प्रति आप सबों का प्यार असीम है. मैं अपने तरफ से आप सबों से यह कहना चाहती हूं की भारत पहुंचने के बाद पापा से जब भी आप सभी मिलें तो , मिलते वक्त सावधानी बरतें. सभी मिलने के समय मास्क लगाएं और उनके स्वास्थ्य का ख्याल रखने में हमारी मदद करे.

रोहिणी ने ट्वीट करते हुए लालू यादव से मिलने वाले लोगों को भी सलाह दी है. उन्होंने ट्वीट करके कहा कि आप सबसे एक जरूरी बात कहनी है. यह जरूरी बात हम सबों के नेता आदरणीय लालू जी के स्वास्थ्य को लेकर है. चिकित्सकों ने कहा है कि पापा को इंफेक्शन से बचाना होगा. ज्यादा लोगों से मिलने को लेकर चिकित्सकों ने मना किया है. चिकित्सकों ने कहा है कि यदि किसी से मिलना भी है तो सबको मास्क पहन कर मिलना है. पापा भी जब किसी से मिले तो मास्क पहन लें. ऐसा डॉक्टरों ने सलाह दी है.

Avinash Roy

Recent Posts

हम इ सब कुछ नहीं जानते, क्या बने हैं; पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनने पर बोले अनंत सिंह

बिहार की मोकामा विधानसभा सीट से जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत सिंह अक्सर अपने…

44 मिनट ago

समस्तीपुर पुलिस लाइन में हाईटेक जिम और सिंथेटिक ट्रैक की होगी व्यवस्था

समस्तीपुर : पुलिस कर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से अधिक मजबूत एवं फिट बनाने…

2 घंटे ago

समस्तीपुर स्टेशन रोड में रेलवे की खाली जमीन पर बनेगा मार्केटिंग कांप्लेक्स और दो मंजिला पार्किंग स्टैंड

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन के बाजार साइड में खाली पड़ी जमीन का अब विकास कार्यों…

3 घंटे ago

ताजपुर BRC में भ्रष्टाचार का बोलबाला ! लेखापाल, हेडमास्टर और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड में कार्यरत एक महिला शिक्षक द्वारा की गई…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में ऑनलाइन बुकिंग कर लायी जा रही 405 लीटर विदेशी शराब जब्त, ड्राइवर और खलासी गिरफ्तार

समस्तीपुर : जिले में ऑनलाइन बुकिंग के जरिए घरेलू सामान की आड़ में लाई जा…

5 घंटे ago

6 अप्रैल से बदल जाएगा बिहार के सरकारी स्कूलों का टाइम; सुबह 6.30 बजे आना होगा स्कूल, 7 बजे पहली घंटी, छुट्टी कब?

बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में 6 अप्रैल से स्कूलों का समय बदल जाएगा। राज्य…

5 घंटे ago