Bihar

बिहार में कुत्ते ने जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए दिया ऑनलाइन आवेदन, नाम बताया टॉमी, पिता शेरू, तो मां गिन्नी

बिहार में जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए ऑनलाइन आये आवेदन को देखकर प्रशासन के लोग हैरान हैं। इस ऑनलाइन आवेदन में कुत्ते की जाति से लेकर आधार कार्ड और दूसरे तमाम डिटेल दिये गये हैं। कुत्ते का आवेदन देख कर प्रशासन के लोग भी हैरान हैं।

मामला गया जिले के गुरारू प्रखंड का है। गुरारू के अंचल कार्यालय में एक कुत्ते के जाति प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन आया है। आवेदन में कुत्ते के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी है। कुत्ते का नाम टॉमी बताया गया है। मां का नाम गिनी तो पिता का नाम शेरू दर्ज किया गया है। आवेदन में कुत्ते का पता ग्राम-पांडेपोखर, वार्ड नंबर-13, अंचल-गुरारू, जिला-गया है।

इसके साथ ही उसका पेशा स्टूडेंट बताया गया है। आधार संख्या-993460458271 दर्ज का गया है। कुत्ते ने अपनी जाति बढ़ई बताते हुए जाति प्रमाण पत्र मांगा है। उसने अपना मोबाइल संख्या-9934604535 दर्ज की है। वहीं, जन्म तिथि 14 अप्रैल 2022 बताया है। उसने ये सारी जानकारी देते हुए अपना जाति प्रमाण पत्र बनाने का आवेदन दिया है।

कुत्ते का जाति प्रमाण पत्र आवेदन देखकर गुरारू अंचल के अधिकारी औऱ कर्मचारी हैरान हैं। उनके मुताबिक किसी ने जानबूझ कर बदमाशी की है। अंचल अधिकारी संजीव कुमार त्रिवेदी ने मीडिया को बताया कि इस मामले की छानबीन की जा रही है। बता दें कि बिहार में जाति प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की व्यवस्था है। ऑनलाइन आवेदन आने के बाद अंचल कार्यालय को तय समय सीमा में प्रमाण पत्र जारी करना होता है।

आरोपित पर की जाएगी कार्रवाई

हालांकि, जांच के बाद इस आवेदन को रिजेक्ट कर दिया गया है। मामले में सीओ संजीव कुमार त्रिवेदी ने कहा कि ऐसे लोगों को चिह्नित कर कार्यालय द्वारा कानूनी कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने बताया कि आवेदन में जो मोबाइल नंबर दिया गया है। उस पर डायल करने से ट्रूकालर पर राजा बाबू का नाम शो कर रहा है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपित पर कार्रवाई की जायेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

27 मिनट ago

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

6 घंटे ago

वैज्ञानिक स्थानांतरण विवाद में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार, कुलपति के पास आदेश के समय नहीं थी स्थानांतरण की शक्ति

समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…

6 घंटे ago

नगर निगम में 100 करोड़ से ऊपर की योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता व हेराफेरी

समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…

7 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

20 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

22 घंटे ago