Bihar

बिहार: सीनियर IAS अधिकारी केके पाठक ने मीटिंग में अफसरों को दी गाली, वीडियो वायरल

बिहार के एक सीनियर IAS अधिकारी का अपशब्द बोलते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में IAS अधिकारी केके पाठक बिहार के लोगों और अधिकारियों के लिए अपमानजनक शब्द कहे हैं। बिपार्ड के DG केके पाठक ने अधिकारियों की बैठक में अपशब्द कहा है। वीडियो के सामने आने के बाद बिहार प्रशासनिक सेवा संघ ने मुख्य सचिव से शिकायत की है।

बिहार प्रशासनिक सेवा संघ के महासचिव सुनील तिवारी ने केके पाठक को मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया और तुरंत कार्रवाई की मांग की। बता दें कि ये वो अधिकारी हैं जिन्हें मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने बिहार में शराबबंदी को कड़ाई से लागू करने की जिम्मेदारी दे रखी थी। हालांकि, अब इस वीडियो के वायरल होने की वजह से ये अधिकारी मुश्किल में पड़ते नजर आ रहे हैं।

‘कल जरा भेजो इसको, इसकी बैंड बजाता हूं’

वायरल हुए वीडियो में अधिकारी कर रहे हैं, “”पे…पे…पे… हॉर्न बजाएगा…देखें नहीं हो क्या तुम लोग बेली रोड पर… @#$%@ लाल लाइट भी है… पे…पे…पे… भी करेगा….@#$%@ यहां का आदमी…आदमी…यहां पर @#$%@#$ डिप्टी कलेक्टर का ये हाल है…अब मैं @#$%@#$ , अरे जरा दो-चार लोग लिखकर तो दो कागज पर, चेन्नई में आदमी @#$% बाएं से चलता है… यहां किसी को देखा है बाएं से चलते हुए, लाल लाइट पर किसी को हॉर्न बजाते हुए देखे हो चेन्नई में किसी को, यहां @#$%@ ट्रैफिक पर खड़ा होकर पे…पे…पे…. हॉर्न बजाएगा… देखे नहीं हो क्या तुम लोग बोली रोड पे, @#$%@ लाल लाइट भी है, पे…पे…पे… भी करेगा, @#$%@ यहां का आदमी….आदमी है, यहां पर @#$%@#$ डिप्टी कलेक्टर का ये हाल है, अब मैं @#$%@#$, अरे जरा दो-चार लोग लिखकर तो दो कागज पर… @#$%@#$ डिप्टी कलेक्टर @#$%@#$ इनकी ऐसी तैसी कर दो, कल जरा भेजो इसको मेरे को, इसकी बैंड बजाता हूं, @#$%@#$ इनकी डिप्टी कलेक्टर की, @#$%@#$ एक कर दो..” इस दौरान मीटिंग में एक अधिकारी करते हैं, “उससे गलती हो गई सर”, इस पर IAS केके पाठक करते हैं, @#$%@#$ बिहार एडमिनिस्ट्रेशन @#$%@#$ 32 साल हो गए…”

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान का वीडियो वायरल 

उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के प्रधान सचिव के साथ-साथ बिपार्ड के डीजीकेके पाठक का ये वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान का है। वीडियो में आईएएस केके पाठक निबंधन सेवा के अधिकारियों से कह रहे हैं कि लिखकर दो तुम लोग कि तुम्हारे साथ खाने से इनकार कर रहा है। अगले दिन बासा की ट्रेनिंग को रद्द भी कर दिया गया। बता दें कि नवंबर में गया में बिपार्ड की तरफ से प्रोबशनर डिप्टी कलेक्टर की मिलिट्री जैसी हार्ड ट्रेनिंग के खिलाफ बिहार प्रशासनिक सेवा संघ (बासा) की ओर से बिपार्ड के डीजी और उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के प्रधान सचिव केके पाठक के खिलाफ मुख्य सचिव को शिकायत की गई थी। इसे लेकर आईएएस अधिकारी केके पाठक नाराज चल रहे थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

16 मिनट ago

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

2 घंटे ago

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

2 घंटे ago

मारपीट मामले में दलसिंहसराय से आरोपी युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

समस्तीपुर : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पगड़ा गांव में गत वर्ष हुए मारपीट मामले में…

3 घंटे ago

बिहार में जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में 4 ने दम तोड़ा, कई की आंखों की गई रोशनी; SHO सस्पेंड, चौकीदार गिरफ्तार

शराबबंदी वाले बिहार के मोतिहारी में तुरकौलिया शराब कांड में मौत का सिलसिला जारी है।…

6 घंटे ago

पटना एयरपोर्ट पर हड़कंप, यात्री के बैग से निकले 3 जिंदा कारतूस; CISF ने दबोचा

जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान एक बड़ा मामला सामने आया…

7 घंटे ago