Bihar

‘बाबा रामदेव लश्कर का आतंकी, धीरेंद्र शास्त्री बहरूपिया’… JDU नेता गुलाम रसूल ने दिया विवादित बयान

बिहार में जनता दल यूनाइटेड के नेता गुलाम रसूल बलियावी ने एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि योग गुरु बाबा रामदेव का जैश और लश्कर के साथ संबंध है। वहीं, बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री बहरूपिया हैं। गुलाम रसूल ने सेना में 30 फीसदी पद मुस्लिमों से भरे जाने की पैरवी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है।

गुलाम रसूल नवादा के एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। नवादा में मरकजी इदारा-ए-शरिया कार्यक्रम आयोजित किया गया था। गुलाम रसूल अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। इससे पहले वे हर शहर को कर्बला बनाने जैसे बयान दे चुके हैं।

गुलाम ने कहा- पाकिस्तान से डरते हैं पीएम मोदी

गुलाम रसूल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पाकिस्तान से डरते हैं। यदि वे सेना में 30 फीसदी हिस्सा मुस्लिमों को दे दें तो पाकिस्तान की आंख दिखाने की हिम्मत नहीं होगी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने मिसाइल बनाकर भारत को आंख दिखाया तो कोई नागपुर का बाबा सामने नहीं आया। उस वक्त एपीजे अब्दुल कलाम ने मिसाइल बनाकर पाकिस्तान को जवाब दिया था।

बाबा रामदेव की होनी चाहिए जांच

गुलाम रसूल ने योग गुरु बाबा रामदेव पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव भारतीय नहीं हैं। उनका पाकिस्तान के आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से संबंध है। उन्होंने बाबा रामदेव की संपत्ति की जांच की बात उठाई। कहा कि उनके जमीन और पतंजलि के प्रोडक्ट कहां से बनकर आते हैं, इसकी जांच होनी चाहिए।

Avinash Roy

Recent Posts

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

2 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

2 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

3 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

8 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

13 घंटे ago