Samastipur

समस्तीपुर में क्राइम कंट्रोल के लिए 7 और नई हॉक्स टीम का गठन, SP ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले में क्राइम कंट्रोल की दिशा में मिल रही सफलता को देखते हुए नगर थाना समेत मुफस्सिल, मथुरापुर और मुसरीघरारी के लिए सात और नई हाक्स टीम थाना क्षेत्रों के लिए रवाना की गई है। शहर के मथुरापुर घाट से एसपी विनय तिवारी ने सोमवार को सात नए हॉक्स टीम को हरी झंडी दिखाकर थाना क्षेत्रों के लिए रवाना किया।

इसके साथ ही नगर थाने में दो, मुफस्सिल थाने में दो के अलावा मथुरापुर और मुसरीघरारी में एक-एक टीम और बढ़ गई। जिससे क्राइम कंट्रोल में और मदद मिलेगी। नगर थाना क्षेत्र और मुफस्सिल में अब 4 -4 हाक्स टीम हो गई है। इस मौके पर एसपी विनय तिवारी ने बताया कि जल्द ही दो और नए हाक्स टीम का गठन किया जा रहा है जिसे विभिन्न थाना क्षेत्रों में तैनात किया जाएगा।

समस्तीपुर जिले में एसपी के पद स्थापना के साथ ही बढ़ते क्राइम कंट्रोल पर नियंत्रण के लिए एसपी ने बाजार के समय लगातार पेट्रोलिंग के लिए हाक्स टीम का गठन किया था। हाक्स टीम की तत्परता के कारण पिछले 2 महीना से जिले में क्राइम का ग्राफ गिरा है ।जिसको देखते हुए हॉक्स टीम की बढ़ोतरी की गई है।

नगर और मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बढ़ते अपराध को देखते हुए एसपी ने पता स्थापना के कुछ दिन बाद ही नगर और मुफस्सिल थाना क्षेत्र में दो-दो हाक्स टीम का गठन किया था। हाक्स टीम सुबह बाजार खुलने से लेकर बाजार बंद होने तक लगातार क्षेत्र में गस्ती करती रहती है। वह गलियों में भी गश्त लगाती है। इस कारण अपराध नियंत्रण में काफी हद तक सफलता मिली।

वीडियो…

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

9 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

10 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

10 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

15 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

16 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

17 घंटे ago