Bihar

लालू यादव से दिल्ली में मिले तेजस्वी, 25 फरवरी को पूर्णिया रैली में ऑनलाइन जुड़ेंगे आरजेडी सुप्रीमो

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने दिल्ली में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की है। किडनी ट्रांसप्लांट के बाद लालू के सिंगापुर से भारत लौटने पर पहली बार तेजस्वी उनसे मिलने पहुंचे। इस दौरान तेजस्वी ने अपने पिता के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली, साथ ही उनसे 25 फरवरी को पूर्णिया में महागठबंधन की प्रस्तावित रैली के बारे में चर्चा की। बताया जा रहा है कि इस रैली में लालू यादव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ऑनलाइन जुड़ सकते हैं।

डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव दो दिन रांची दौरे पर थे। वे रांची से रविवार को सीधे दिल्ली पहुंचे। लालू यादव सिंगापुर से शनिवार शाम दिल्ली लौटे थे। उनका सिंगापुर में 5 दिसंबर को किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था, तब से वहीं पर थे। दिल्ली लौटने के बाद वे अपनी बड़ी बेटी एवं राज्यसभा सांसद मीसा भारती के आवास पर हैं। अभी कुछ दिन वे दिल्ली में ही रहकर स्वास्थ्य लाभ लेंगे।

तेजस्वी यादव रांची दौरे पर होने के चलते अपने पिता को दिल्ली एयरपोर्ट पर रिसीव करने नहीं पहुंच पाए। रविवार को कार्यक्रम निपटाकर वे रांची से सीधे दिल्ली के लिए रवाना हो गए। नई दिल्ली में उन्होंने लालू से मुलाकात की और उनकी तबीयत के बारे में जानकारी ली। इस दौरान दोनों के बीच पूर्णिया रैली के बारे में चर्चा हुई। बताया जा रहा है कि लालू यादव ने भी इस रैली से ऑनलाइन जुड़ने पर हामी भरी है। वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रैली को संबोधित कर सकते हैं।

लोकसभा चुनाव से पहले महागठबंधन का पूर्णिया में बड़ा जुटान

सीमांचल क्षेत्र के पूर्णिया में 25 फरवरी को महागठबंधन के सातों दलों की साझा रैली प्रस्तावित है। लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर गठबंधन का यह पहला बड़ा जुटान होगा। इसके लिए आरजेडी, जेडीयू, कांग्रेस समेत अन्य पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। यह रैली पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में आयोजित होगी। इसी जगह पर पिछले साल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनसभा की थी। इस रैली में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, पूर्व सीएम जीतनराम मांझी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह समेत अन्य दलों के सभी बड़े नेता शामिल होने वाले हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

ह’त्या के प्रयास मामले में नामजद अभियुक्त चंदन यादव को समस्तीपुर पुलिस ने निजी आवास से दबोचा

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास मामले…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के इस गांव में गबन के आरोप में मुखिया बर्खास्त, पांच वर्षों तक चुनाव लड़ने पर भी रोक

समस्तीपुर/खानपुर : खानपुर प्रखंड अंतर्गत श्रीपुर गाहर पश्चिमी पंचायत के मुखिया रमेश मांझी को वित्तीय…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : शिक्षकों के तबादले के लिए नई SOP लागू, ई-शिक्षाकोष पोर्टल से होगा पूरा ऑनलाइन ट्रांसफर

शिक्षा विभाग ने जिले के शिक्षकों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन के लिए बहुप्रतीक्षित मानक संचालन…

8 घंटे ago

समस्तीपुर के धरमपुर में BJP अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा अटल बिहारी वाजपेई सम्मान समारोह आयोजित

समस्तीपुर : भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, बिहार प्रदेश की ओर से शनिवार को शहर…

8 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में निर्वाचन साक्षरता क्लब का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में संचालित निर्वाचन साक्षरता क्लबों के…

17 घंटे ago