‘बाबा रामदेव लश्कर का आतंकी, धीरेंद्र शास्त्री बहरूपिया’… JDU नेता गुलाम रसूल ने दिया विवादित बयान
बिहार में जनता दल यूनाइटेड के नेता गुलाम रसूल बलियावी ने एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि योग गुरु बाबा रामदेव का जैश और लश्कर के साथ संबंध है। वहीं, बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री बहरूपिया हैं। गुलाम रसूल ने सेना में 30 फीसदी पद मुस्लिमों से भरे जाने की पैरवी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है।
गुलाम रसूल नवादा के एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। नवादा में मरकजी इदारा-ए-शरिया कार्यक्रम आयोजित किया गया था। गुलाम रसूल अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। इससे पहले वे हर शहर को कर्बला बनाने जैसे बयान दे चुके हैं।
गुलाम ने कहा- पाकिस्तान से डरते हैं पीएम मोदी
गुलाम रसूल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पाकिस्तान से डरते हैं। यदि वे सेना में 30 फीसदी हिस्सा मुस्लिमों को दे दें तो पाकिस्तान की आंख दिखाने की हिम्मत नहीं होगी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने मिसाइल बनाकर भारत को आंख दिखाया तो कोई नागपुर का बाबा सामने नहीं आया। उस वक्त एपीजे अब्दुल कलाम ने मिसाइल बनाकर पाकिस्तान को जवाब दिया था।
बाबा रामदेव की होनी चाहिए जांच
गुलाम रसूल ने योग गुरु बाबा रामदेव पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव भारतीय नहीं हैं। उनका पाकिस्तान के आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से संबंध है। उन्होंने बाबा रामदेव की संपत्ति की जांच की बात उठाई। कहा कि उनके जमीन और पतंजलि के प्रोडक्ट कहां से बनकर आते हैं, इसकी जांच होनी चाहिए।
![‘बाबा रामदेव लश्कर का आतंकी, धीरेंद्र शास्त्री बहरूपिया’… JDU नेता गुलाम रसूल ने दिया विवादित बयान 5 IMG 20230109 WA0007](https://www.samastipurtown.com/wp-content/uploads/2023/01/IMG-20230109-WA0007.jpg)
![‘बाबा रामदेव लश्कर का आतंकी, धीरेंद्र शास्त्री बहरूपिया’… JDU नेता गुलाम रसूल ने दिया विवादित बयान 6 20x10 Hoarding 12.01.2023 scaled](https://www.samastipurtown.com/wp-content/uploads/2023/01/20x10-Hoarding-12.01.2023-scaled.jpg)
![‘बाबा रामदेव लश्कर का आतंकी, धीरेंद्र शास्त्री बहरूपिया’… JDU नेता गुलाम रसूल ने दिया विवादित बयान 7 IMG 20221203 WA0074 01](https://www.samastipurtown.com/wp-content/uploads/2022/12/IMG-20221203-WA0074-01.jpeg)
![‘बाबा रामदेव लश्कर का आतंकी, धीरेंद्र शास्त्री बहरूपिया’… JDU नेता गुलाम रसूल ने दिया विवादित बयान 8 1 840x760 1](https://www.samastipurtown.com/wp-content/uploads/2022/09/1-840x760-1.jpg)
![‘बाबा रामदेव लश्कर का आतंकी, धीरेंद्र शास्त्री बहरूपिया’… JDU नेता गुलाम रसूल ने दिया विवादित बयान 9 Post 193 scaled](https://www.samastipurtown.com/wp-content/uploads/2023/01/Post-193___-scaled.jpg)