Bihar

टीम इंडिया का ये खिलाड़ी निकला छुपा रुस्तम, बिहारी लड़की से की सगाई; Photos से हुआ खुलासा

टीम इंडिया इस समय ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रही है. वहीं स्टार क्रिकेटर शार्दुल ठाकुर शादी के बंधन में बंधने जा रहा है. इन सब के बीच टीम इंडिया ने एक खिलाड़ी ने भी सगाई कर ली है. इस भारतीय खिलाड़ी ने बिहार की लड़की को अपना लाइफ पार्टनर चुना है. इस खिलाड़ी ने अचानक सगाई करके सभी को हैरान कर दिया है.

बिहार के गोपालगंज के रहने वाले मुकेश कुमार ने सगाई कर ली है. मुकेश कुमार ने छपरा की रहनेवाली दिव्या सिंह को अपना लाइफ पार्टनर चुना है. इन्होंने गोपालगंज के एक होटल में शुक्रवार (24 फरवरी) की रात सगाई की. आपको बता दें कि दिव्या सिंह भारतीय क्रिकेटर मुकेश की करीबी दोस्त मानी जाती हैं. इस कपल की सगाई की कुछ फोटोज अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं.

IPL ऑक्शन में मिले 5.5 करोड़

बिहार के गोपालगंज में जन्मे मुकेश कुमार (Mukesh Kumar) का जीवन काफी संघर्षों से भरा रहा. लेकिन इस बार आईपीएल में उनकी किस्मत ऐसी चमकी कि वह करोड़पति बन गए. उन्हें कोच्चि में मिनी ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने 5.50 करोड़ रुपये में खरीदा. मुकेश का बेस प्राइस 20 लाख रुपये था लेकिन वह अपने बेस प्राइस से करीब 28 गुना ज्यादा कीमत में बिके.

टीम इंडिया में डेब्यू मैच का इंतजार 

मुकेश कुमार ने टीम इंडिया के लिए अभी तक अपना डेब्यू मैच नहीं खेला है. उन्हें हाल ही में  श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 स्क्वॉड में भी शामिल किया गया था, लेकिन इन सीरीज में उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था. मुकेश कुमार भारतीय टेस्ट टीम में भी शामिल किए जा चुके हैं, लेकिन उन्हें टेस्ट में भी अभी तक खेलने का मौका नहीं मिला है.

घरेलू क्रिकेट में काफी सफल 

मुकेश कुमार पिछले साल बांग्लादेश-ए के खिलाफ खेली गई सीरीज में इंडिया ए के लिए खेले थे, उस सीरीज में उन्होंने 2 मैचों में उन्होंने कुल 9 विकेट लिए थे. मुकेश कुमार ने अभी तक 38 फर्स्ट क्लास मैचों में 145 विकेट लिए हैं. लिस्ट-ए में उनके नाम 24 मैचों में 26 विकेट हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

जेल से बेल पर बाहर निकले JDU विधायक अनंत सिंह, चुनाव के दौरान हुए दुलारचंद यादव हत्याकांड में हुई थी गिरफ्तारी

मोकामा के JDU विधायक अनंत सिंह हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद बेउर जेल से…

3 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल का डायलिसिस सेंटर किडनी मरीजों के लिए बना जीवनदायिनी, राशन कार्डधारकों को मिलती है मुफ्त सेवा

समस्तीपुर : जिले के किडनी मरीजों के लिए सदर अस्पताल स्थित डायलिसिस सेंटर किसी वरदान…

11 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : वंदे भारत से स्लीपर टकराने के मामले में PWI सस्पेंड, एजेंसी कर्मियों पर कार्रवाई तेज

वंदे भारत से स्लीपर टकाराने के मामले में पीडब्ल्यूआई (परमानेंट वे इंस्पेक्टर) को डीआरएम के…

12 घंटे ago

समस्तीपुर : विशेषज्ञ करेंगे सुदूर गांवों में पैथोलॉजी जांच, ‘मेडप्राइम’ के जरिए पैथोलॉजिस्टों का कार्य आसान

समस्तीपुर/पूसा : कृषि शोध और शिक्षा की जननी पूसा अब केवल वैज्ञानिकों का गढ़ ही…

13 घंटे ago

सगे दामाद की ह’त्या कर फरार चल रहे ससुर ने दिल्ली में किया आत्मसमर्पण, समस्तीपुर में पुलिस दे रही थी दविश

समस्तीपुर : दिल्ली में अपने ही दामाद की हत्या करके फरार हुआ अंगारघाट थाना क्षेत्र…

14 घंटे ago

जनसुराज नेता मनीष कश्यप पर 10 लाख रुपये रंगदारी मांगने का आरोप, पश्चिम चंपारण में केस दर्ज

जनसुराज पार्टी के नेता मनीष कश्यप नए कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। पश्चिम चंपारण…

14 घंटे ago