Bihar

बिहार: वैलेंटाइन वीक में I LOVE YOU कहना युवकों को पड़ा महंगा, लड़की की शिकायत पर पहुंच गया हवालात

वैलेंटाइन वीक में बाइक सवार दो युवकों ने स्कूटी चला रही एक युवती को I LOVE YOU कह दिया। इतना सुनते ही वो आग-बबूला हो गयी और मां और पिता को सारी बातें बतायी जिसके बाद दोनों युवकों को खदेड़कर दोनों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले किया गया। दोनों युवकों को इस दौरान भारी बेइज्जती का सामना करना पड़ गया। युवती की शिकायत के बाद दोनों युवक हवालात पहुंच गया। महिला ने बताया कि युवक सरकारी नौकरी का धौंस दिखा रहा था। कह रहा था कि हम सरकारी नौकरी करते हैं कोई मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता।

मामला बिहार के दरभंगा जिले का है जहां ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी परिसर में वैलेंटाइन डे वीक के दौरान दो युवकों को एक युवती से प्यार का इजहार करना काफी महंगा पड़ गया। दोनों को युवती पहचानती तक नहीं थी। दोनों युवकों ने स्कूटी चला रही युवती को आई लव यू कह दिया। फिर क्या था युवती ने इस बात की जानकारी अपने मम्मी-पापा को दी। फिर क्या था बाइक सवार दोनों युवकों को परिजनों ने आगे बढ़ने से रोका। फिर पूछने लगे कि ऐसी हरकत क्यों की। जिसका जवाब देते हुए दोनों कहने लगा कि हम सरकारी नौकरी करते हैं कोई मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता। इतना सुनते ही महिला और गुस्सा हो गयी फिर दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। दोनों को हवालात लाया गया जहां पूछताछ की जा रही है।

युवती ने बताया कि उसने एक स्कूटी खरीदी थी। यूनिवर्सिटी स्थित मां श्यामा मंदिर में पूजा करने के बाद स्कूटी चलाना सिख रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक आए और आई लव यू कहकर चले गये। स्कूटी पर बैठी युवती ने युवकों को ऐसा कहते सुना लेकिन उस वक्त इसे अनसुना कर दिया। लेकिन कोई रियेक्शन नहीं मिलने से युवकों का मनोबल और बढ़ गया। दोनों युवक फिर लौटकर आए और आई लव यू कहने लगे। इस बार युवती ने अपने परिजनों को यह बात बतायी जिसके बाद दोनों मनचलों को धड़ दबोचा गया और इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों मनचलों को हिरासत में लिया। फिर दोनों को थाने पर लाया गया जहां पूछताछ की गयी। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

14 फरवरी तक चलेगा वैलेंटाइन वीकः

बता दें कि 7 फरवरी से वैलेंटाइन वीक की शुरुवात हुई है, जो 14 फरवरी तक चलेगा। इसमें प्रेमी युगल या एक दूसरे को पसंद करने वाले लड़के लड़कियां इसे अलग-अलग दिनों में मनाते हैं और गुलाब का फूल देकर प्यार का इजहार करते हैं लेकिन इस तरह प्यार का इजहार करना कभी-कभी यवकों को महंगा भी पड़ जाता है।

Avinash Roy

Recent Posts

ओवरब्रिज की रेलिंग से टकराई कार, नशे की हालत में चालक गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के टाउन हॉल के सामने समस्तीपुर-दरभंगा पथ पर बने…

2 घंटे ago

मुख्यमंत्री और दोनों डिप्टी सीएम में साहस और योग्यता है तो मुझसे सार्वजनिक बहस कर ले

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम को सोशल मीडिया के जरिए चुनौती…

3 घंटे ago

दरभंगा में 2 करोड़ ज्वेलरी लूटकांड के बाद बेगूसराय में पुलिस मुठभेड़, STF ने चार बदमाश पकड़े, एक को लगी गोली

बिहार के बेगूसराय में जिले में शनिवार को पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई…

5 घंटे ago

किशनगंज SDPO की पत्नी-प्रेमिका ही नहीं नौकरानी भी करोड़पति: जीती है रानी जैसी लग्जरी लाइफ, थार, बंगला और कैश सबकुछ है उसके पास

आर्थिक अपराध इकाई द्वारा किशनगंज के एसडीपीओ गौतम कुमार के ठिकानों पर की गई छापेमारी…

7 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 7 अप्रैल को हो सकती है तेज हवा के साथ वर्षा व ओलावृष्टि

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक हल्के बादल…

9 घंटे ago