समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के टाउन हॉल के सामने समस्तीपुर-दरभंगा पथ पर बने ओवरब्रिज पर शुक्रवार की रात एक कार अनियंत्रित होकर रेलिंग से जा टकराई। इस दुर्घटना में मुफस्सिल थाने की ओर लगभग 10 फीट से अधिक रेलिंग क्षतिग्रस्त हो गई।
बताया जाता है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि रेलिंग गिरने से तेज आवाज हुई, जिसे सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। सूचना मिलते ही नगर थाना और मुफस्सिल थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस ने दौड़कर उसे पकड़ लिया।
गिरफ्तार युवक की पहचान वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र के बावन घाट निवासी सतेन्द्र झा के पुत्र चंदन झा के रूप में हुई है। पुलिस को चालक के शराब के नशे में होने की आशंका हुई, जिसके बाद उसकी जांच कराई गई। जांच में शराब पीने की पुष्टि होने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
इस संबंध में नगर थाना की अपर थानाध्यक्ष पूजा कुमारी ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा गिरफ्तार चालक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…
एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…
समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं को लेकर…
समस्तीपुर : सरकारी एवं निजी स्कूलों के शिक्षकों का प्रशस्त ऐप 2.0 पर पंजीकरण कराने…
समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…
बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…