Bihar

विकास वैभव ने छुट्टी से लौटते ही मांगा ट्रांसफर, जानिए IPS को किस बात का सता रहा डर

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार के आईपीएस होमगार्ड के आईजी विकास वैभव विकास वैभव बीते कई दिनों से सुर्खियों में बने हुए हैं. ट्विटर पर अग्निशमन एवं होमगार्ड सर्विसेज की डीजी शोभा ओहतकर पर विकास वैभव ने प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था. लेकिन विकास वैभव को अब जान के खतरे का डर सता रहा है. सोमवार को आइजी विकास वैभव ने गृह विभाग को इस संबंध में एक चिट्ठी लिखी है. विकास वैभव ने अपने इस पत्र में तमाम हालातों का सिलिसलेवार विवरण दिया है. उन्होंने अपने इस पत्र में ट्रांसफर की मांग रखी है. आवेदन में उन्होंने उन हालातों का जिक्र किया है जिसमें कथित तौर पर होमगार्ड डीजी शोभा अहोतकर ने उन्हें प्रताड़ित किया है.

एक दिन भी काम करना खतरे से खाली नहीं

छुट्टी से लौटते ही IG विकास वैभव ने गृह विभाग को पत्र लिख कर कहा कि मैं कई महीनों से प्रताड़ित हूं, मैं और मेरा परिवार मानसिक तौर पर बेहद परेशान है. उन्होंने कहा कि मेरे लिए एक दिन भी काम करना खतरे से खाली नहीं है. वर्तमान स्थिति में मेरे लिए एक दिन भी काम करना खतरे से खाली नहीं है. मेरे साथ कभी भी कोई अप्रिय घटना हो सकती है इसलिए मुझे दूसरे विभाग में भेजा जाए. विभाग नहीं बदलने पर विकास वैभव ने अवकाश की मांग की है.

‘ब्लडी आईजी गेट आउट कह कर बैठक से निकाला’

आईपीएस विकास वैभव ने अपनी चिट्ठी में लिखा है कि ‘दिनांक 08.02.2023 को क्रय समिति की बैठक के दौरान महानिरीक्षक सह महासमादेष्टा महोदया द्वारा मुझे सभी के समक्ष तीन बार Bloody IG कहा गया और पुलिस महानिरीक्षक सह उप समादेष्टा-II श्री बिनोद कुमार को अपमानित करके और Get Out कहकर सभाकक्ष से निकाल दिया गया. इन कारणों से मैं अत्यंत विचलित और मानसिक रूप से परेशान हो गया और बैठक के बाद हुए अपमान के कारण मुझे पूरी रात नींद नहीं आई.

आईपीएस विकास वैभव ने चिट्ठी में आगे लिखा कि मेरे समझ में नहीं आ रही थी कि क्या किया जाए. उसी मनोदशा में देर रात्रि 1.43 बजे मुझे एक ट्वीट करने की इच्छा हुई और मैंने ट्वीट कर दिया. परंतु कुछ मिनट बाद ही मुझे लगा कि ट्वीट नहीं करते हुए मुझे सरकार को अवकाश के लिए आवेदन देना चाहिए और मैंने ट्वीट डिलीट कर दिया. ट्वीट डिलीट करने के पश्चात ट्वीट के प्रसारण में मेरी कोई भूमिका नहीं है.’

Avinash Roy

Recent Posts

रेलवे ने रद्द की हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस की कई ट्रिप, यात्रा से पहले देख लें तारीख…

समस्तीपुर : सर्दी के मौसम में कोहरे की आशंका को देखते हुए रेलवे ने हावड़ा-काठगोदाम…

2 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 11 नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम, जानें तापमान और हवा का पूर्वानुमान

समस्तीपुर: समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मौसम साफ और…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के डीएम ने किया EVM और VVPAT गोदाम का निरीक्षण, 24 घंटे CCTV निगरानी और सुरक्षा बलों की तैनाती का किया सत्यापन

समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के आलोक में डीएम सह जिला निर्वाचन अधिकारी…

5 घंटे ago

समस्तीपुर कलेक्ट्रेट कैंपस स्थित विकास भवन में AC का काॅपर वायर चोरी-छीपे काटते युवक को गार्ड ने दबोचा, गिरफ्तार

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विकास भवन में एसी का काॅपर वायर चोरी करने पहुंचे…

6 घंटे ago

दीपावली को लेकर समस्तीपुर में 24 दमकल की गाड़ियां तैनात; 50 अग्निशमन कर्मियों की लगी ड्यूटी, सभी की छुट्टियां रद्द

समस्तीपुर : दीपावली और छठ के दौरान आग लगने की घटनाओं से निपटने के लिए…

6 घंटे ago

दीपावली में अलर्ट मोड में रहेंगे समस्तीपुर जिले के सभी अस्पताल, डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द

समस्तीपुर : दीपावली और छठ महापर्व के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के…

7 घंटे ago