Bihar

दरभंगा में 2 करोड़ ज्वेलरी लूटकांड के बाद बेगूसराय में पुलिस मुठभेड़, STF ने चार बदमाश पकड़े, एक को लगी गोली

बिहार के बेगूसराय में जिले में शनिवार को पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। एक दिन पहले दरभंगा में प्रेम ज्वेलर्स से 2 करोड़ रुपये से ज्यादा के कैश और गहने लूटे जाने की वारदात के बाद यह ऐक्शन हुआ है। बताया जा रहा है कि मंसूरचक थाना क्षेत्र के नारायण चौक के पास दरभंगा लूटकांड से जुड़े बदमाशों के छिपे होने की सूचना मिली। इसके बाद बिहार एसटीएफ की टीम ने छापेमारी की। पुलिस को देखते हुए अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी और भागने की कोशिश की। एसटीएफ ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग शुरू की।

बताया जा रहा है कि पुलिस और अपराधियों के बीच एनकाउंटर सुबह 10 बजे के बाद शुरू हुआ, जो कई घंटे चला। अब तक की सूचना के अनुसार मुठभेड़ में एक अपराधी को गोली लगी है। वहीं, पुलिस ने चार अपराधियों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को दरभंगा शहर में ज्वेलरी शॉप में हुई लूट के बाद पुलिस बदमाशों का पीछा करते हुए शनिवार को बेगूसराय पहुंची। घर और खेतों में छिपे बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसके बाद दोनों तरफ से कुछ राउंड गोलीबारी हुई।

मुठभेड़ की जानकारी मिलते ही बेगूसराय के एसपी मनीष भी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की है। कई अन्य बदमाशों के दशरथपुर क्षेत्र में छिपे होने की सूचना मिल रही है। फिलहाल पुलिस अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं। कहा यह भी जा रहा है कि कुछ अपराधी मुठभेड़ के दौरान मौके से भाग निकले। उनकी धरपकड़ के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ से ज्यादा की लूट

दरभंगा शहर के कटकी बाजार स्थित सोना-चांदी की होलसेल दुकान ‘प्रेम ज्वेलर्स’ में शुक्रवार को हथियारबंद अपराधियों ने सवा दो करोड़ की लूट को अंजाम दिया था। अपराधियों ने बंदूक दिखाकर दुकानदार और उनके बेटे की पिटाई की। फिर 25 लाख कैश और दो करोड़ रुपये के जेवरात उड़ा ले गए थे।

घटना दोपहर बाद करीब तीन बजे हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, करीब आधा दर्जन बदमाश दुकान पर पहुंचे। इनमें से चार हथियार लहराते थोक दुकान के भीतर दाखिल हुए। दो बाहर निगरानी कर रहे थे। बदमाशों ने पिस्तौल के दम पर लॉकर खुलवाया और मात्र 10 मिनट के भीतर लूटपाट कर फरार हो गए। इस बीच ग्राहकों की चेन व अन्य जेवरात भी छीन लिए। सभी को भीतर ही बंद कर दिया गया।

दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अपराधियों की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच थी। कई नकाब पहने थे और भोजपुरी में बात कर रहे थे। दुकान के संचालक मनोज कुमार साह ने बताया कि विरोध करने पर उनके और उनके बेटे के साथ मारपीट की गई। बड़े लूटकांड के बाद पुलिस टीम दरभंगा समेत विभिन्न जिलों में छापेमारी कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर, 27 प्रवासी श्रमिकों के आश्रितों को 54 लाख रुपये की सहायता

समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…

11 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज के पीछे बंद पड़े हॉस्टल में मिली अज्ञात की सड़ी-गली लाश, सनसनी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में B.Sc. की अंतिम परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौ’त, 20 दिन पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…

11 घंटे ago

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

13 घंटे ago

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

17 घंटे ago