Bihar

गांधी सेतु पुल निर्माण कंपनी के बेस कैंप में लगी आग, ब्लास्ट की आवाज 3KM तक सुनाई दी

वैशाली में गांधी सेतु के समानान्तर पुल बना रही कंपनी के बेस कैंप में अचानक आग लग गई. आग लगने से वहां रखे ऑक्सीजन सिलेंडर में ब्लास्ट होना शुरू हो गया. जिसकी आवाज तीन किलोमीटर दूर तक सुनाई दे रही थी. आग लगने की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है और आग पर काबू पाने की कोशिश की. ये हादसा गांधी सेतु के पाया नंबर एक के पास स्थित बेस कैंप में हुआ है. जहां एसपी सिंगला नामक कंपनी इस पुल का निर्माण कर रही थी.

कंपनी के बेस कैम्प में लगी आग

दरअसल एसपी सिंगला कंपनी के बेस कैम्प में आग लग गई. आग लगने के बाद वहां रखे एक एक करके 12 ऑक्सीजन सिलेंडर फटने लग गए. जिसके धमाके से आस पास के ग्रामीण मौके पर जमा होने लग गए. सूचना के बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू करने की कोशिश की काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.

बताया जा रहा है कि अहले सुबह एसपी सिंगला कंपनी के बेस कैम्प में बिल्डिंग का कम चल रहा था तब ही अचानक आग लग गई. जिसके बाद कंपनी में रखे ऑक्सीजन सिलेंडर फटने के धमाके के आवाज से आस पड़ोस के ग्रामीण जमा होने लग गए. वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को हटाने का प्रयास किया.

आग इतनी भयावह थी कि हाजीपुर और पटना की दर्जनों अग्निशमन की गाड़ी घटना स्थल पर पहुंच कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया. घटना को लेकर बताया जा रहा है कि बिल्डिंग करते समाये निकली चिंगारी से आग लगी थी, लेकिन गनीमत रही कि सभी मज़दूर सहित कंपनी के कर्मचारी बेस कॉम्प से सुरक्षित बाहर निकल आए.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

33 मिनट ago

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

5 घंटे ago

22 जुलाई तक BSEB मैट्रिक-इंटर 2026-27 के छूटे छात्र-छात्राओं को रजिस्ट्रेशन का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026-27 में शामिल…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में यूपी का परचम, प्रयागराज ने मुजफ्फरपुर को हराकर किया खिताब पर कब्जा

समस्तीपुर/पटोरी : सुरेश शर्मा मेमोरियल डबल बुलेट डे-नाइट अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन वन के खेले…

9 घंटे ago

15-17 जुलाई के बीच हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना, केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने 19 जुलाई तक…

10 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर RPF पोस्ट से फरार हुए दोनों कैदी ने किया आत्मसमर्पण

समस्तीपुर : समस्तीपुर स्टेशन स्थित आरपीएफ पोस्ट से पुलिस को चकमा देकर भागे दोनों विचाराधीन…

10 घंटे ago