Bihar

‍बिहार दिवस पर पटना के लोगों को 3 दिनों तक मिलेगी फ्री WiFi, सिनेमा घरों में फ्री में देख सकेंगे ये फिल्में

बिहार दिवस का आयोजन सात निश्चय पार्ट 2 युवा शक्ति-बिहार की प्रगति थीम पर आयोजित होगा. अगले महीने 22, 23 और 24 मार्च को गांधी मैदान, एसके मेमोरियल सभागर, रवींद्र भवन और बिहार संग्रहालय परिसर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन होगा. इसके लिए बिहार संग्रहालय के डीजी अंजनी कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें बिहार दिवस के माैके पर कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के द्वारा फिल्म फेस्टिवल, प्रदर्शनी, पेटिंग कार्यशाला, मूर्तिकला, महिला फोक आर्टिस्ट के कलाओं की प्रदर्शनी एवं स्क्रिप्ट राइटिंग कराये जाने का निर्णय लिया गया. दर्जनभर विभागाें की ओर से कई कार्यक्रमों का आयोजन होगा. बड़ी बात ये है कि तीन दिनों तक चलने वाले बिहार दिवस में मुफ्त वाइ-फाइ की सेवा रहेगी. यह सुविधा बेल्ट्रॉन द्वारा उपलब्ध करायी जायेगी.

बिहार म्यूजियम में महिला फोक आर्टिस्ट के कलाओं की प्रदर्शनी भी लगायी जायेगी.प्रत्येक प्रमंडल के किसी एक जिले में बच्चों का हेरिटेज वॉक कराया जायेगा. इस अवसर पर गांधी मैदान, पटना में लगाये गये बड़ेस्क्रीन की सहायता से विभिन्न विभागों द्वारा चलाये जा रहे कल्याणकारी योजनाओं को भी प्रदर्शित किया जायेगा.

मुफ्त दिखायी जायेंगी चुनिंदा फिल्में

कला- संस्कृति एवं युवा विभाग द्वारा ललित कला अकादमी में पेटिंग, पटना आर्ट कॉलेज में मूर्तिकला तथा स्क्रिप्ट राइटिंग की प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी. पटना स्थित सिनेमा हॉल में तीन दिनों तक चुनिंदा फिल्मों का प्रदर्शन किया जायेगा. आमजनों को मुफ्त देखने की सुविधा होगी. पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर टिकट बांटे जायेंगे.

बच्चों को कराया जायेगा पर्यटन स्थलों का भ्रमण

बिहार दिवस के अवसर पर पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा राजगीर के घोड़ाकटोरा, जू सफारीवाल्मीकिनगर स्थित व्याघ्र अभ्यारण्य कैमूर के करकटगढ़, रोहतास के तुतला भवानी, अररिया के रानीगंज आदि स्थलों का विद्यालय के बच्चों को भ्रमण कराया जायेगा.

सीएम उद्यमी योजना की लगेगी प्रदर्शनी

उद्योग विभाग द्वारा मुख्यमंत्री उद्यमी योजना से संबंधित स्टॉल लगाये जायेंगे. साथ ही स्टार्टअप एवं इंटरपेनयोरशिप का प्रदर्शन किया जायेगा. विद्यालय के बच्चों को सुधा के पटना, मुजफ्फरपुर एवं बरौनी प्लांट में भ्रमण कराया जायेगा.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

2 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

3 घंटे ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

4 घंटे ago

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

6 घंटे ago

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

6 घंटे ago