Bihar

वंदे भारत एक्सप्रेस पथराव पर बिहार में बड़ा एक्शन, किशनगंज में तीन गिरफ्तार

पांच दिन पहले शुरू हुई हावड़ा-जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. तीनों ही नाबालिग बताए जा रहे हैं. बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर इस ट्रेन की शुरुआत की थी. जिसे किशनगंज जिले के पोठिया थाना क्षेत्र में पत्थर मार कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया था. आरपीएफ ने इसका सीसीटीवी फुटेज भी जारी किया था. इसके साथ ही पोठिया थाना में मामला दर्ज किया था.

इस मामले में पुलिस ने सीसीटीवी के आदार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को हिरासत में लिया है, जबकि एक आरोपी की तलाश जारी है. मिली जानकारी के अनुसार, पहले पश्चिम बंगाल के मालदा में फिर एक दिन बाद किशनगंज जिले पोठिया में ये पथराव हुआ था.एसडीपीओ अनवर जावेद ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि जिन्हें हिरासत में लिया गया है वे तीनों नाबालिग हैं. उन्होंने लोगों से भी अपील की कि सरकारी संपत्ति को नुकसान नहीं पहुचाएं नहीं तो सख्त कार्रवाई की जाएगी.

बता दें कि दो दिन पहले पश्चिम बंगाल के मालदा में पत्थरबाजी की खबर आई थी. उसको लेकर भी मामला दर्ज कर आरपीएफ की टीम जांच कर रही है. हालांकि, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस घटना के उनके प्रदेश में होने से इनकार किया था. उन्होंने यह भी दावा किया था कि पथराव की घटना बिहार में घटी थी.

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में इसको लेकर राजनीति भी शुरू हो गई थी. बीजेपी के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी मामले में एनआईए जांच की मांग कर रहे थे. बता दें कि इस मामले में पश्चिम बंगाल में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. वहीं, बिहार में आरपीएफ के जवान जगह जगह जागरूकता कार्यक्रम चलाकर लोगों को जागरूक करने का प्रयास भी कर रहे हैं, ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में गर्भवती पत्नी रातोंरात घर से गायब, दो लाख के जेवर और 40 हजार नगद भी ले गई

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग गांव से एक विवाहिता के ससुराल से…

3 घंटे ago

आरबी कॉलेज दलसिंहसराय में SFI ने शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला, शिक्षा नीति व पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आर.बी. कॉलेज, दलसिंहसराय में सोमवार को भारत का छात्र फेडरेशन (एसएफआई) के बैनर…

7 घंटे ago

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश

समस्तीपुर : आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस राजकीय समारोह की तैयारियों…

8 घंटे ago

केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा से कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर डिप्लोमा का है मौका, नामांकन जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में…

8 घंटे ago

नीट पेपर लीक के विरोध में NSUI का आक्रोश मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों और केंद्र व राज्य सरकार…

8 घंटे ago

पेपर लीक के विरोध में AISA का आक्रोश मार्च, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल…

9 घंटे ago