समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले में ठंड के 64 सालों का रिकॉर्ड टूट गया। गुरुवार को 64 सालों का रिकार्ड तोड़ते हुए जनवरी माह में सबसे न्यूनतम पर रहा। गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 10.1 डिग्री कम 11.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह तापमान 1960 से लेकर 2023 तक में सबसे कम है। आज शुक्रवार को भी 10 बजे तक कनकनी जारी है और सूरज नहीं निकलने की उम्मीद है।
राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ. गुलाब सिंह ने बताया कि आगामी चार दिनों तक कोल्ड डे की स्थिति बनी रह सकती है। न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक रहते हुए 10 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में केवल 1.8 डिग्री सेल्सियस का अंतर होने के कारण कनकनी की स्थिति बनी हुई है।
वहीं इस बीच 6.4 किमी की रफ्तार से पछिया हवा चलने के कारण ठंड के साथ दिनभर कनकनी बनी रही। वहीं दिन के समय सुबह से ज्यादा आर्द्रता रिकार्ड किया गया। सुबह के समय 88 फीसदी जबकि दोपहर में 91 फीसदी सापेक्ष आर्द्रता रही। जिससे सुबह की अपेक्षा दिन में ज्यादा सर्द मौसम रहा।
बताया गया कि इस वर्ष गुरुवार को अधिकतम तापमान 64 साल में सबसे कम रहा। वर्ष 1960 में यह तापमान 12.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। जबकि इस वर्ष या तापमान 11.8 डिग्री है। 1960 की तुलना में 1 डिग्री कम है।
मौसम वैज्ञानिक के अनुसार 1998 में 5 जनवरी को अधिकतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस था। वहीं जनवरी माह में 2004 में 1 जनवरी को 12 डिग्री व 2000 में 3 जनवरी को 13.6 डिग्री तापमान रहा था। वहीं मौसम वैज्ञानिक के अनुसार अधिकतम और न्यूनतम तापमान के लगभग बराबर रहने के कारण हार सपा ने वाली ठंड पड़ रही है। ठंड के कारण ट्रेन सेवा भी प्रभावित हो रही है। कई ट्रेन अपने समय से घंटो लेट चल रही है।
समस्तीपुर : बिहार की दुग्ध सहकारी संस्था कॉमफेड की करीब 15 वर्षों की एक परियोजना…
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बरबट्टा वार्ड संख्या-8 से सोशल मीडिया पर हथियार के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…
दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए एक विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्र कार्यकर्ता निशु आजाद के…
समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…
समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…