उपेंद्र कुशवाहा के जेडीयू में हिस्सेदारी मांगने जाने से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही नहीं बल्कि डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी भड़क गए हैं। तेजस्वी ने कहा कि कुशवाहा को उचित प्लेटफॉर्म पर और पार्टी में जाकर बात करनी चाहिए। महागठबंधन के खिलाफ कौन क्या बोलता है, इससे कोई मतलब नहीं है। सीएम नीतीश ने भी कहा कि पार्टी के मुद्दों पर पार्टी के फोरम पर ही चर्चा होती है, ट्वीट या मीडिया के जरिए बात नहीं होनी चाहिए।
पटना के गांधी मैदान में गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के बागी तेवर पर जमकर निशाना साधा। उनके साथ ही डिप्टी सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने भी कुशवाहा को नसीहत दे दी। तेजस्वी ने कहा कि कुशवाहा को कोई दिक्कत है तो उन्हें पार्टी में जाकर अपनी बात रखनी चाहिए। हम लोगों ने देश से बीजेपी के शासन को हटाने के लिए महागठबंधन बनाया। अब इसके बारे में कौन क्या बोलता है, इसका कोई मतलब नहीं है।
बता दें कि उपेंद्र कुशवाहा पिछले कई दिनों से जेडीयू नेतृत्व से नाराज चल रहे हैं। उनकी बीजेपी में जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं। जब उनसे इस बारे में बात की गई तो उन्होंने आरोप लगाया कि जेडीयू के कई बड़े नेता बीजेपी के संपर्क में हैं। हालांकि, बुधवार को सीएम नीतीश ने इसे खारिज करते हुए फालतू बात करार दिया। इसके बाद उपेंद्र कुशवाहा के एक ट्वीट ने बिहार के सियासी महकमे में भूचाल ला दिया। उन्होंने नीतीश कुमार से जेडीयू में हिस्सेदारी मांग ली।
कुशवाहा ने नीतीश कुमार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अगर बड़े भाई के कहने से छोटा भाई घर छोड़कर जाने लगे तब तो हर बड़का भाई अपने छोटका को घर से भगाकर बाप-दादा की पूरी संपत्ति अकेले हड़प लेगा। वह अपना हिस्सा छोड़कर नहीं जाने वाले हैं।
समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल, मोहनपुर के दो छात्र 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस…
समस्तीपुर : राज्यस्तरीय अंतर प्रमंडलीय विद्यालय बालिका फुटबॉल अंडर-17 प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सारण प्रमंडल…
समस्तीपुर : शहर के इंडियन बैंक में नकली सोने के आभूषण जमा कर लाखों रुपये…
समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज में बुधवार को आइसा कॉलेज इकाई का नौवां सम्मेलन आयोजित किया…
समस्तीपुर : घर से यह कहकर निकला था कि कुछ ही देर में लौट आएगा,…
समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर में मनोविज्ञान विभाग की ओर से विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस…