Bihar

नीतीश जी को ठगने वाला उपेंद्र कुशवाहा खबरदार हो जाएं, JDU प्रदेश अध्यक्ष बोले-शर्म है तो तुरंत इस्तीफा दे दें

जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के जेडीयू में हिस्सा मांगने पर सीएम नीतीश कुमार के अलावा दूसरे नेता भी खुला हमला करने लगें हैं. हिस्सा मांगते ही JDU की तरफ से उपेंद्र कुशवाहा पर तीखे बयानों की बरसात होने लगी है. जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने बड़ा हमला करते हुए उपेन्द्र कुशवाहा से जल्द से जल्द खुद से पार्टी छोड़ देने की सलाह दी है. उपेंद्र कुशवाहा पर तीखा तंज कसते हुए उमेश कुशवाहा ने कहा कि सीएम ने तो आटा -चावल बेचने वालों को बिहार विधान परिषद का सदस्य और बिहार का नेता बनाया और आज लोग उनसे हिस्सेदारी की मांग कर रहे हैं.

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने बड़ा हमला करते हुए कहा कि नीतीश जी को ठगने वाला उपेन्द्र कुशवाहा ख़बरदार हो जाएं. शर्म है तो तुरंत पार्टी से इस्तीफा दे दें. उमेश कुशवाहा ने कहा कि जेडीयू पार्टी को नीतीश कुमार ने बनाया है. उपेन्द्र कुशवाहा का किसी तरह का कोई हक नहीं है. वे पार्टी को कमजोर और बर्बाद करने का काम कर रहे हैं.नीतीश जी ने उपेन्द्र कुशवाहा के लिए काफी कुछ किया.उन्हें नेता प्रतिपक्ष से लेकर राज्यसभा तक भेजा.सबलोग जानते हैं कि वे आटा चावल बेचने का काम करते थे,लेकिन नीतीश जी ने उनको नेता बनाने का काम किया है. उमेश कुशवाहा ने कहा कि उपेन्द्र कुशवाहा ने सदस्यता अभियान का फार्म भी जमा नहीं करवाया है. उनके अंदर नैतिकता है तो उनको ख़ुद पार्टी छोड़कर चले जाएं.

इससे पहले उपेंद्र कुशवाहा के जदयू में हिस्सा मांगने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि कुशवाहा को जो बोलना है बोलते रहें. हम उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लेते हैं. तेजस्वी की ओर देखा फिर दोनों ने मुस्कुराते हुए एक ही रिएक्शन दिया कि सब ठीक है. सीएम ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा यह सब क्यों कर रहे हैं, यह वही बता सकते हैं. उन्हें किसी प्रकार की परेशानी है तो पार्टी में बैठकर बात कर सकते थे. यूं तो ट्विटर और मीडिया के बीच जाकर वह क्या कहना चाहते हैं. इस बारे में उपेंद्र कुशवाहा ही बेहतर बता सकते हैं.

बता दें कि उपेंद्र कुशवाहा पिछले कई दिनों से जेडीयू नेतृत्व से नाराज चल रहे हैं. उनकी बीजेपी में जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं. जब उनसे इस बारे में बात की गई तो उन्होंने आरोप लगाया कि जेडीयू के कई बड़े नेता बीजेपी के संपर्क में हैं. हालांकि सीएम नीतीश ने इसे खारिज करते हुए फालतू बात करार दिया. नीतीश कुमार ने कहा था कि जितनी जल्दी चाहें उतनी जल्दी उपेंद्र कुशवाहा जेडीयू से चले जाएं. पार्टी की ओर से फिलहाल कोई भी बीजेपी के संपर्क में नहीं हैं. इसके बाद उपेंद्र कुशवाहा के एक ट्वीट ने बिहार के सियासी महकमे में भूचाल ला दिया. उन्होंने नीतीश कुमार से जेडीयू में हिस्सेदारी मांग ली. बुधवार को उपेंद्र कुशवाहा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बड़ा भाई बताते हुए पार्टी में अपनी हिस्सेदारी की मांग की है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर की दो बहनों का कमाल; बड़ी बहन प्राची ने UPSC में हासिल की थी 28वीं रैंक, अब छोटी बहन प्रज्ञा वैज्ञानिक बनने की राह पर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड स्थित तेलनी गांव की दो सगी बहनों ने…

5 घंटे ago

डांस चैंपियनशिप में सतिश नृत्यशाला के पांच विद्यार्थियों ने जीते पदक, नेशनल के लिए चयनित; सुप्रिया ने जीता स्वर्ण, चार अन्य विद्यार्थियों को रजत पदक

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा में विगत एक नवंबर को आयोजित बिहार डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026 में…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबला जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में…

21 घंटे ago

समस्तीपुर में हुए Flipkart स्टोर लूटकांड मामले में एक गिरफ्तार, आरोपी के पास से लूट के 18 हजार रुपये नगद बरामद

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ में विगत 25 अक्टूबर की रात करीब…

1 दिन ago