Bihar

सुधाकर सिंह का बीजेपी से है ‘कनेक्शन’ जीतन राम मांझी ने RJD को याद दिलाया गठबंधन धर्म… कर दी बड़ी मांग

बिहार के पूर्व कृषि मंत्री और राजद विधायक सुधाकर सिंह के नीतीश कुमार को लेकर दिए बयान पर राजनीति गरमा गई है। पहले जेडीयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने तेजस्वी यादव को चेतावनी देते हुए सुना दिया। वहीं अब महागठबंधन में शामिल ‘हम’ के संरक्षक और पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने भी सुधाकर सिंह के बयान को लेकर राजद से बड़ी मांग कर दी है। जीतन राम मांझी ने सुधाकर सिंह पर कार्रवाई करने की मांग दी है। सुधाकर सिंह को लेकर तेजस्वी यादव पर जिस तरह का प्रेशर गठबंधन की पार्टियां बना रही हैं, उससे डेप्युटी सीएम भी मुश्किल में है।

जीतनराम मांझी ने ट्वीट करते हुए लिखा- ‘मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर अभद्र टिप्पणी करके सुधाकर सिंह ने साबित कर दिया है कि भले ही वह राजद में हों, पर उनकी आत्मा आज भी अपने पुराने दल भाजपा के साथ ही है। ऐसे में राष्ट्रीय जनता दल की जवाबदेही बनती है कि अविलंब सुधाकर सिंह पर कारवाई करें, यही गठबंधन धर्म का पालन होगा।’

मांझी से पहले कुशवाहा ने तेजस्वी को घेरा

जीतन राम मांझी से पहले उपेंद्र कुशवाहा ने भी सुधाकर सिंह को लेकर तेजस्वी को चेतावनी दे दी थी। कुशवाहा ने कहा कि ‘तेजस्वी जी, जरा गौर से देखिए-सुनिए अपने एक माननीय विधायक के बयान को और उन्हें बताइए कि राजनीति में भाषाई मर्यादा की बड़ी अहमियत होती है। वे उसे शिखंडी कह रहे हैं, जिन्होंने बिहार को उस खौफनाक मंजर से मुक्ति दिलाने की मर्दानगी दिखाई थी, वह भी तब जब उसके खिलाफ कुछ भी बोलने के पहले लोग दाएं-बाएं झांक लेते थे।’

उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने का रिकॉर्ड कायम करने वाले इतने बड़े नेता को कोई ‘नाइट गॉर्ड’ कहे, यह बिहार की समस्त जनता का अपमान नहीं तो और क्या है ? ऐसे बयानों पर जितनी जल्दी रोक लगे उतना श्रेयस्कर होगा, गठबंधन के लिए और शायद आपके लिए भी।’

RJD ने सुधाकर सिंह के बयान से किया किनारा, कहा- किसी के निजी राय से पार्टी का कोई लेना-देना नहीं

वहीं, सुधाकर सिंह के बयान से आरजेडी (RJD) ने किनारा कर लिया है। आरजेडी के प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने ट्वीट कर इस पर अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा है कि किसी के निजी राय से पार्टी का कोई लेना देना नहीं है। महागठबंधन पर बोलने का अधिकार सिर्फ डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को ही आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने दिया है।

आदतन को भला कौन समझायें- शक्ति सिंह यादव

शक्ति सिंह यादव ने ट्वीट कर लिखा है कि ‘गठबंधन के सभी नेता को पता है और आप तो जानते ही है कि सरकार और महागठबंधन पर बोलने का अधिकार आदरणीय लालू प्रसाद जी ने सिर्फ डिप्टी तेजस्वी यादव को दिया है। निजी राय से पार्टी का कोई लेना देना नहीं। आदतन को भला कौन समझायें। पार्टी से अलग राय नेता को स्वीकार नहीं’।

Avinash Roy

Recent Posts

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

1 घंटा ago

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

7 घंटे ago

वैज्ञानिक स्थानांतरण विवाद में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार, कुलपति के पास आदेश के समय नहीं थी स्थानांतरण की शक्ति

समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…

7 घंटे ago

नगर निगम में 100 करोड़ से ऊपर की योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता व हेराफेरी

समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…

7 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

21 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

22 घंटे ago