Bihar

प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव को दी ‘भस्मासुर’ की उपाधि, बताया नीतीश क्यों 2025 में RJD का सीएम चाहते हैं

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को भस्मासुर करार दिया है। पीके ने यह भी बताया कि आखिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार क्यों 2025 के विधानसभा चुनाव में आरजेडी की सरकार और उसका सीएम चाहते हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की यह सोची समझी रणनीति है। उन्हें तेजस्वी यादव से कोई प्रेम नहीं है और न ही उनके फैन हैं। बल्कि वे अपनी वाहवाही के लिए 2025 में आरजेडी का सीएम चाहते हैं।

बिहार में जनसुराज पदयात्रा कर रहे प्रशांत किशोर उर्फ पीके ने शनिवार को मोतिहारी में मीडिया से बातचीत के दौरान नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार इसलिए आरजेडी के नेता (तेजस्वी यादव) को आगे बढ़ा रहे हैं, ताकि बिहार में फिर से जंगलराज आ जाए। इसके बाद जनता कहे कि इससे अच्छा तो नीतीश कुमार ही थे। नीतीश को पता है कि 2025 में उनकी विदाई तय है। इसलिए वे सोची समझी रणनीति के तहत तेजस्वी यादव को आगे बढ़ा रहे हैं।

पीके ने कहा कि 2025 के विधानसभा चुनाव के बाद कोई अच्छा आदमी बिहार का मुख्यमंत्री बन गया तो लोग कहेंगे कि बढ़िया हुआ नीतीश से छुटकारा मिल गया। मगर आरजेडी का कोई नेता सीएम बना तो लोग कहेंगे कि इससे बढ़िया तो नीतीश कुमार ही थे। नीतीश कुमार को तेजस्वी से कोई प्रेम नहीं है। यही उनकी पॉलिटिक्स है कि 2025 तक रहना है तो इनको साथ में लाओ और भस्मासुर (तेजस्वी यादव) को जनता के सिर पर बैठाकर चले जाओ। फिर बिहार की जनता भोगे, देखे और कहे कि याद करे कि इससे बढ़िया तो पहले वाला ही था।

प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार की राजनीति पूरी इसी पर चली है कि आरजेडी के समय में स्थिति बहुत खराब थी, हमने उसे बेहतर किया। यानी कि नीतीश के टाइम में कम खराब है। नीतीश यह दावा ही नहीं करते हैं कि वे बहुत अच्छे हैं। वे खुद ही कह रहे हैं कि बिहार सबसे गरीब राज्य है। उन्होंने कहां दावा किया कि बिहार देश का सबसे अमीर राज्य बन गया या बनने वाला है।

पीके ने नीतीश सरकार की जातीय गणना को भी गलत बताया। उन्होंने कहा कि इस जनगणना का कोई वैधानिक आधार नहीं है। नीतीश कुमार राजनीति करने के लिए जातीय गणना करवा रहे हैं। उन्होंने कहा, “बिना जनगणना के ही मैं बता देता हू्ं कि बिहार के 13 करोड़ लोग सबसे गरीब और पिछड़े हैं, उनकी स्थिति सुधार दीजिए। इसमें जनगणना की क्या जरूरत है। रोज ही सर्वे आ रहे हैं।”

Avinash Roy

Recent Posts

10 लाख की सुपारी लेकर समस्तीपुर पहुंचे थे सभी शूटर, कार में मिले शव से खुला सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू ईस्सर पर फायरिंग का राज

वैशाली जिले के हाजीपुर स्थित गंगाब्रिज थाना क्षेत्र में महात्मा गांधी सेतु के पिलर नंबर-1…

1 घंटा ago

कोरबद्दा गांव में विभिन्न ब्रांड के 50 लीटर विदेशी शराब के साथ कारोबारी घंटी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने कोरबद्धा वार्ड संख्या-37 में गुप्त सूचना के आधार…

2 घंटे ago

दलसिंहसराय के ऋषभ बरनवाल ने चार्टेड अकाउंटेंट बनकर किया क्षेत्र का नाम रोशन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : शहर के मेन बाजार, कालीस्थान निवासी किराना व्यवसायी रतन बरनवाल के होनहार पुत्र…

3 घंटे ago

समस्तीपुर की शिक्षिका प्रतीक्षा शुक्ला ने राज्य स्तर TLM मेला 3.0 में लहराया परचम, टाॅप-10 में बनायी जगह

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले ने एक बार फिर शैक्षिक नवाचार और उत्कृष्ट शिक्षण सामग्री (TLM)…

4 घंटे ago

बिहार में LPG गैस आपूर्ति के मद्देनजर मंत्री ने जमाखोरों को चेताया; एस्मा कड़ाई से लागू करने का आदेश

एलपीजीपी गैस संकंट को लेकर अफवाह उड़ने के बाद से बिहार के अलग-अलग जिलों में…

7 घंटे ago

बिहार खुद बनाएगा एक्सप्रेस-वे, राज्य सरकार लाने जा रही है स्टेट हाईवे एक्ट

बिहार की सड़कों की तस्वीर अब पूरी तरह बदलने वाली है. राज्य सरकार ने एक…

9 घंटे ago