Bihar

गणतंत्र दिवस के अवसर पर परफेक्शन आईएएस द्वारा गुरूकुलम ब्रांच में झंडात्तोलन किया गया

गणतंत्र दिवस के अवसर पर परफेक्शन आईएएस द्वारा गुरूकुलम ब्रांच में झंडात्तोलन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. सुनिल कुमार ने विधिवत रूप से कार्यक्रम की शुरूआत की। उन्होने झंडात्तोलन के बाद सभा को संबोधित करते हुआ कहा कि आज गणतंत्र दिवस का पावन दिन है। आज देश के हर वर्ग और हर प्रांत में इसे काफी हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। आज युवाओं में देशप्रेम की भावना को बढ़ाने की जरूरत है, साथ-साथ युवाओं को देशहित में काम करने की जरूरत है ताकि देश का विकास हो सके।

वहीं इस अवसर पर संस्था के निदेशक चंदन प्रिय ने संबोधित करते हुआ कहा कि गणतंत्र दिवस आज हम सभी मना रहे है। इसी के साथ हम हर भारतीयों को हमेशा आजादी का महत्व समझना चाहिये। कितने वीर शहीदों के बलिदान के बाद अपना भारत देश आजाद हुआ और उसके बाद 26 जनवरी 1950 को देश गणतंत्र हुआ और अपना संविधान लागू हुआ।

वहीं दुसरी और संस्था के प्रबंध निदेशक रौशन प्रिय ने कहा कि हम सब युवा जब देश के हर हिस्से में देश की उन्नति के लिये अपना योगदान देंगे तभी देश विकसित और सफल होगा और तब ही स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा जो विकसित देश की परिकल्पना की गई थी वह सफल होगी। साथ ही हमें समझना चाहिये, आपके द्वारा देश के लिये रचनात्मक और सकारात्मक कार्य हो, ताकि देश का हर युवा आर्थिक रूप से स्वतंत्र और आत्मनिर्भर बने, तभी अपना देश विकसित और खुशहाल होगा। इस अवसर पर के संस्था के फैकल्टी, अधिकारी, समेत कर्मचारी मौजूद रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

रोजी-रोटी की तलाश में समस्तीपुर से गया था दिल्ली, मेनहोल में गिरकर चली गई बिरजू की जान, घर के इकलौते कमाऊ पुत्र के जाने से परिजन बदहवास

समस्तीपुर : दिल्ली के रोहिणी स्थित बेगमपुर इलाके में एक दर्दनाक हादसे में मेनहोल में…

3 घंटे ago

AEPS से अवैध निकासी की शिकार महिला को समस्तीपुर साइबर पुलिस ने 70 हजार 400 रुपये रिकवर कर लौटाए

समस्तीपुर  : साइबर ठगी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर थाने की…

3 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के थानेश्वर स्थान मंदिर के पास बैग में मिली 12 बोतल विदेशी शराब, कारोबारी भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने बुधवार को गश्ती के दौरान शहर के थानेश्वर…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान महिलाओं ने पुलिस पर किया हमला, बचाव में पुलिस ने तानी पिस्टल

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को पुलिस को एक आरोपी…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में दरभंगा के सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका शव घर से बरामद, मृतका के भाई ने दहेज के लिए ह’त्या का लगाया आरोप

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर गांव से पुलिस ने एक…

4 घंटे ago

12000 फीट लंबा रनवे, 90 एकड़ जमीन; संसद में दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय घोषित करने की मांग

संसद के बजट सत्र के दौरान बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित…

11 घंटे ago