समस्तीपुर/दलसिंहसराय [रूपक कौशल] :- बाजार समिति क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में चल रहे राम लखन महतो मेमोरियल क्रिकेट कप टूर्नामेंट सीजन 2 का सातवां मैच रणवीर इलेवन शंकर चौक एवं मुंगेर इलेवन के बीच खेला गया। इस मैच में टॉस रणवीर इलेवन की टीम ने जीता और पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। निर्धारित 20 ओवर पूरा करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर कुल 166 रन का स्कोर खड़ा किया।
टीम की ओर से सर्वाधिक रन सरफराज ने 78 एवं हेमंत ने 59 रन बनाये। जबकि इनके विपरीत गेंदबाजी करते हुए अजय और राजीव ने 3-3 विकेट, आदि ने 2 एवं अमन ने 1 विकेट लिए। जवाब में उतरी मूंगेर इलेवन की टीम 13.2 ओवर में 70 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गयी। इस प्रकार रणवीर इलेवन ने इस मैच को 96 रनों से जीत लिया। मुंगेर की तरफ से सर्वाधिक रन रोहित ने 20 गेंदों में 1 चौका एवं 4 छक्कों की मदद से 30 रन बनाये।
जबकि गेंदबाजी में नियाज़ ने 4 विकेट, अंशु ने 2 एवं नज़रे, कुंदन, प्रकाश और सरफराज ने 1-1 विकेट लिए। इस मैच के मैन ऑफ द मैच विजेता टीम के सरफराज घोषित किये गए। जिसे अतिथि सुभाष कुमार ने ट्रॉफी प्रदान किया। वहीं इस मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सब्जी मंडी किसान संघ के अध्यक्ष विजय कुमार यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए कराया।
इस मैच में एम्पायर के रूप में पंकज कुमार एवं रोशन कुमार ने अपना योगदान दिया। वहीं स्कोरिंग का कार्य रूपक कुमार ऋषभ ने किया। मैच के दौरान टूर्नामेंट कमिटी के अध्यक्ष विनय कुमार, बाजार समिति क्रिकेट टीम के कप्तान मोहम्मद चाँद, नवनीत कुमार, नीतीश कुमार, अंकित, रॉकी एवं, बहुत सारे क्रिकेट प्रेमी दर्शक मौजूद थे।
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…
समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 में…
समस्तीपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर शंकर चौक के पास उत्पाद विभाग की टीम…