Bihar

बिहार: नकली पुलिस को असली पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिए कैसे लूट की घटना को देते थे अंजाम

बिहार में अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ चुका है कि खुद ही पुलिस बनकर लोगों को लूटने का काम कर करते हैं और लोग डर कर उन्हें पैसे भी दे देते हैं. दरअसल कटिहार में पुलिस ने नकली पुलिस वालों को वसूली करते हुए गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि सड़क पर गाड़ी रोक कर ये आते जाते लोगों से वसूली करते थे जब ग्रामीणों को इन पर शक हुआ तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई. जिसके बाद पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा कर दिया.

गाड़ी रोक कर बीच सड़क पर करते थे वसूली 

घटना कोढ़ा थाना क्षेत्र के NH31 से जुड़े खेरिया चौक के पास की है. हालांकि यह घटना स्थल NH31 से जुड़ा हुआ नहीं है. बताया जा रह है कि पलिस का स्टीकर लगे हुए गाड़ी में सवार गौरव, विक्रम और साहिल जिस तरह से सड़क पर गाड़ी रोक कर वसूली कर रहे थे उसे देखकर स्थानीय लोगों को शक हो गया और इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने असली पुलिस वाले यानी कोढ़ा थाना को दे दिया. जिसके बाद कोढ़ा थाना पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया. जब उनसे पूछताछ की गई तो सारा भेद खुल गया.

तीनों अपराधियों को भेजा गया जेल 

अपराधियों ने बताया कि तीनों मिलकर पुलिस के स्टीकर लगे हुए गाड़ी से सुनसान सड़क पर गाड़ी रोक कर लूट मचा रहे थे. वहीं, गौरव और साहिल का पहले से ही अपराधिक इतिहास रहा है.  लेकिन साहिल का कोई भी आपराधिक इतिहास नहीं है उसने पहली बार अपराध की दुनिया में कदम रखा है और ऐसी घटना को अंजाम दिया है.

फिलहाल पुलिस ने ने सभी की गिरफ्तार कर लिया है और साथ ही साथ पुलिस के स्टीकर लगा हुआ टियागो कार, ढाई हजार नगद, तीन मोबाइल और एक चाकू बरामद कर तीनों को जेल भेज दिया है.

Avinash Roy

Recent Posts

ईख अनुसंधान संस्थान पूसा के छह प्रभेद को मिली राष्ट्रीय पहचान, अब बिहार के अलावा अन्य राज्यो में भी होगी व्यवसायिक खेती प्रजनक

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय से जुड़े ईख अनुसंधान संस्थान, पूसा के…

15 मिनट ago

समस्तीपुर जिले में न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री के बीच बने रहने का अनुमान

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिले में 18 फरवरी तक आसमान में हल्के…

40 मिनट ago

NDRF की टीम ने RSB इंटर विद्यालय में सिखाए आपदा प्रबंधन के गुर, मॉक ड्रिल से दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण

समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय में एनडीआरएफ (NDRF) की टीम ने आम लोगोंं…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में रिसेप्शन पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग मामले में दुल्हा समेत चार युवकों पर FIR, जानें क्यों पूछताछ के लिये पहुंची उतराखंड पुलिस !

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दादपुर स्थित एक विवाह भवन में रिसेप्शन पार्टी के…

10 घंटे ago

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

21 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

22 घंटे ago