समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

छपरा में तैनात महिला कांस्टेबल ने खुद को मारी गोली, समस्तीपुर की है रहने वाली

बिहार के छपरा से बड़ी खबर आई है। जिले में एक महिला सिपाही ने खुद को गोली माकर ली। प्राथमिकी तौर पर बताया जा रहा है कि आत्महत्या की नीयत से सिपाही ने इस घटना को अंजाम दिया। घायल महिला सिपाही की पहचान मोनम कुमारी के रूप में हुई है। वह छपरा के बनियापुर थाने में तैनात थी। गोली लगने से उसकी हालत गंभीर है।

घटना के बाद घायल मोनम कुमारी के सहयोगी पुलिसकर्मियों ने उसे आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया। वहीं मोनम भर्ती है। उसका इलाज चल रहा है। जख्मी सिपाही मोनम कुमारी समस्तीपुर की रहने वाली बताई जा रही है। वरीय अधिकारियों ने बताया कि परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। मोमन के साथ काम करने वाले सिपाही उसके साथ हैं। सदर अस्पताल में उसका इलाज जारी है। मोमन कुमारी बात करने की स्थिति में नहीं है।

IMG 20220723 WA0098

बताया जा है कि घटना के वक्त थाने में शांति समिति की बैठक चल रही थी। थानेदार भी वहीं मौजूद थे। मोनम गश्ती से आ कर कमरे में थी। वहीं अपनी  राइफल से गोली ली । इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। घटना कैसे हुई इसकी जानकारी कोई नहीं दे रहा है।

new file page 0001 1

घटना के कारणों को लेकर कोई कुछ नहीं बोल रहा है। साथी पुलिकर्मी कुछ नहीं बोल रहे तो अधिकारी जांच की बात कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि महिला कांस्टेबल दो दिनों से तनाव में देखी जा रही थी। इलाज के साथ साथ सारण पुलिस पूरी घटना की जांच भी करा रही है।

IMG 20230115 WA0020 01

1 840x760 1IMG 20211012 WA0017IMG 20230109 WA000720x10 Hoarding 12.01.2023 scaledIMG 20221203 WA0074 01Post 193 scaled