Bihar

दरभंगा पहुंचे CM नीतीश कुमार, बोले- विश्व के हर व्यक्ति की थाली में पहुंचाना है यहां का मखाना

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाधान यात्रा के क्रम में गुरुवार को मनीगाछी के ब्रह्मपुरा भटपुरा पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ब्रह्मपुरा भटपुरा पंचायत के वार्ड संख्या दो में दलित बस्ती का निरीक्षण कर लोगों से संवाद किया। भटपुरा में मुख्यमंत्री ने मखाना प्रोसेसिंग में लगे लोगों की समस्या को भी सुना।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सड़क के किनारे लगे मखाना कृषि प्रसंस्करण के प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने मखाना प्रोसेसिंग में लगे सरस्वती देवी, मीरा देवी, विनोद सहनी आदि के काम को देखा। प्रोसेसिंग कर रहे लोगों ने सीएम से शिकायत की कि उन्होंने मेहनत के हिसाब से मुनाफा नहीं मिलता है। सरकार इस पर ध्यान दे और मखाना का समर्थन मूल्य घोषित करे। मखाना प्रोसेसिंग का काम कर रहे लोगों ने मुख्यमंत्री को अपना हाथ दिखाया। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने उन्हें समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।

इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि अब तक टीवी पर ही मखाना प्रोसेसिंग को देखता था। अब आप लोगों की परेशानी से अवगत हुए हैं। आपको मेहनताना मिलेगा। नीतीश ने आगे कहा कि मखाना अभी 21 देशों में पहुंचा है। पूरे विश्व के हर व्यक्ति की थाली में मखाना का व्यंजन पहुंचाना है। सरकार इसके लिए संकल्पित है।

‘आएल छत पाहुन’ गीत से सीएम का स्वागत

इससे पहले झंझारपुर से पहुंचे मुख्यमंत्री का एनएच 57 पर लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री ललित यादव और बेनीपुर के विधायक प्रो. विनय कुमार चौधरी के नेतृत्व में राजद-जदयू कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। यहां से आगे बढ़ने पर वरीय उप समाहर्ता पुष्पिता झा के नेतृत्व में बच्चियों ने स्वागत गान ‘आएल छत पाहुन…’ प्रस्तुत किया।

छह लोगों को सौंपी गाड़ी की चाबी

इसके अलावा सीएम नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक रोजगार योजना के तहत 10 लोगों को पांच-पांच लाख का रुपये, तलाकशुदा पांच महिलाओं को 25-25 हजार रुपये का चेक प्रदान किया। अतंरजातीय विवाह करने वाले तीन लोगों को एक-एक लाख चेक दिया। दिव्यांग निभा कुमारी, अरविंद कुमार और पल्लवी कुमारी को एक-एक लाख का चेक सौंपा। अंचलाधिकारी के नेतृत्व में 17 लोगों को बासगीत का पर्चा दिया। मुख्यमंत्री आवास योजना के सात लाभुकों को प्रथम चरण में 40-40 हजार का चेक दिया। मुख्यमंत्री परिवहन योजना के तहत छह लोगों को गाड़ी की चाबी सौंपी।

इसके साथ ही उन्होंने जीविका दीदी रीना देवी द्वारा संचालित जनरल स्टोर का जायजा लिया। वार्ड संख्या दो की बस्ती में भ्रमण कर नल जल टॉवर और नली गली को देखा। इसके साथ ही सामुदायिक बैठक का उद्घाटन भी किया। पंचायत सरकार भवन, अपशिष्ट प्रबंधन इकाई और आंगनबाड़ी केंद्र का शिलान्यास किया।

तारामंडल के बाहर लोगों पर लाठीचार्ज

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने समाधान यात्रा के दौरे पर दरभंगा के तारामंडल का भी उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री के पहुंचने पर तारामंडल गेट के बाहर भीड़ ने हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को नियंत्रित किया।

डीएमसीएच में नहीं बनेगा एम्स

तारामंडल के उदघाटन के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को एम्स निर्माण के स्थान बदलने पर अपनी मुहर लगा दी। उन्होंने कहा कि दरभंगा मेडिकल कालेज और अस्पताल (डीएमसीएच) परिसर से अलग जगह चिह्नित कर नया एम्स बनेगा। जगह कहां होगा, यह अभी तय नहीं है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

5 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

7 घंटे ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

8 घंटे ago

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

9 घंटे ago

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

9 घंटे ago