Bihar

बिहार में चलती गाड़ी में दो लडकियों के साथ रंगरेलियां मना रहा था उप प्रमुख पति: पुलिस ने पकड़ा तो खुले सनसनीखेज राज

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

बिहार के सारण जिले की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अमनौर थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान सीवान जिले के बड़हरिया उप प्रमुख के पति मीनाज अहमद उर्फ सल्लू व उसी गांव के जाहिद अली व दो लड़कियों के साथ गिरफ्तार किया गया है। उप प्रमुख पति चलती स्कॉर्पियो गाड़ी में दो लडकियों के साथ रंगरेलियां मना रहा था। गाड़ी से बड़ी संख्या में अवैध हथियार भी बरामद किये गये हैं। उप प्रमुख पति सल्लू पर हुसैनगंज थाने में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।

एसपी डॉ गौरव मंगला ने बताया कि गिरफ्तार लोगों के पास से दो पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस, एक खाली खोखा और स्कॉर्पियो गाड़ी जब्त की गई। गिरफ्तार अपराधियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। चेकिंग के दौरान गाड़ी रुकने के क्रम में किसी को उल्टी होने व शराब पीने की भी चर्चा है, लेकिन पुलिस इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं कर रही है।

गिरफ्तार अपराधियों का आपराधिक इतिहास की जानकारी सीवान जिले के संबंधित थाने से ली जा रही है। नए एसपी के योगदान के बाद से जिले में एक बार फिर से पुलिस की सक्रियता बढ़ गई है। यही कारण है कि अपराध करने वाले अपराधी भी पकड़े जा रहे हैं। एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया है कि वह अपने-अपने थाना क्षेत्र में विशेष रूप से वाहन चेकिंग करेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

3 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

4 घंटे ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

5 घंटे ago

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

7 घंटे ago

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

7 घंटे ago