राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री आलोक कुमार मेहता ने कहा कि राजस्व अधिकारी आम जनता के हित में राजस्व संबंधी कार्यों में तेजी लाएं। उन्होंने कहा कि बिहार के आम-आवाम जमीन -जायदाद का बंटवारा पंचायत कोर्ट और 100 रुपये के स्टांप पेपर पर रजिस्ट्री ऑफिस जाकर बंटवारे का कार्य समय पर पूरा करा लें, जिससे दाखिल खारिज जल्द से जल्द हो सके।
जिससे भू-अर्जन के बाद मुआवजा का भुगतान भी आसानी से हो जाए। मंत्री ने जमीन-विवादों की वजह से आपसी टकराव को समाप्त करने के लिए पदाधिकारियों और आम जनता से सहयोग की भी अपील की। मंगलवार को प्रदेश राजद कार्यालय में सुनवाई कार्यक्रम के दौरान राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री ने ये बातें कहीं।
वहीं, कला संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री जितेंद्र कुमार राय ने कहा कि जो खिलाड़ी ऑल इंडिया खेल कर आए हुए हैं उन्हें इंटर यूनिवर्सिटी खेल में भाग लेने की अनुमति मिलनी चाहिए, इस संबंध में पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति से खेल और खिलाडि़यों के हित में इन सभी को इंटर यूनिवर्सिटी खेल में भाग लेने की अनुमति प्रदान करने की मांग की है। इन्होंने कहा कि महागठबंधन सरकार खेल और खिलाडि़यों के प्रोत्साहन के लिए लगातार कार्यरत है।
बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…
समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…
समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…
समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…
समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…