Bihar

बिहार: पेड़ से टकराकर पुलिस जीप में लगी आग, कैदी फरार; पांच पुलिसकर्मी गंभीर घायल

बिहार के पूर्णिया में पुलिस कार पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद पुलिस जीप में आग लग गई, जिसमें पांच पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस एक कैदी को लेकर जा रही थी, तभी यह हादसा हुआ। मौके का फायदा उठाकर कैदी वहां से फरार हो गया। हादसा नगर थाना इलाके के गणेशपुर अगस्त नगर दहरिया के पास मंगलवार को हुआ। घायल पुलिसकर्मियों का अस्पताल में इलाज जारी है।

एसपी आमिर जावेद ने बताया कि मोहनपुर ओपी पुलिस शराब मामले में एक कैदी को लेकर पूर्णिया न्यायालय में पेश करने के लिए गाड़ी से जा रही थी। इसी दौरान गणेशपुर अगस्त नगर दहरिया के पास ट्रक से बचने के चक्कर में पुलिस की गाड़ी पेड़ से टकरा गई। टक्कर के बाद गाड़ी में आग लग गई। हादसे में पांच पुलिस कर्मी घायल हो गए हैं। मौके का फायदा उठाकर कैदी घटना स्थल से फरार हो गया।

घायलों को नगर थाने की गश्ती गाड़ी और लोगों की मदद से इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें पूर्णिया के एक निजी हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। एसपी ने बताया कि प्रथम द्रष्टया जांच पड़ताल में पता चला है कि ठोकर लगने से ही गाड़ी में आग लगी है। मलबे को सड़क पर से हटाया जा रहा है।

एसपी के अलावा हादसे की सूचना मिलते ही आईजी सुरेश चौधरी और सदर एसडीपीओ एसके सरोज भी अस्पताल पहुंचे। घायल पुलिस कर्मियों में धमदाहा अनुमंडल के मोहनपुर ओपी में तैनात एएसआई रवि लाल साह, अमित कुमार, मो. निजाम, सुभाष कुमार और परमानंद पासवान शामिल हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

1 घंटा ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

5 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

5 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

6 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

6 घंटे ago

गोली मारकर युवक को जख्मी करने के मामले में दोषी को उम्रकैद व 50 हजार रुपये का अर्थदंड

समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…

7 घंटे ago