Bihar

बिहार में अवैध बालू कारोबार पर कंट्रोल होगा? सरकार ने बदले खनन के नियम, 25 जिलों में नीलामी की तैयारी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार सरकार बालू के अवैध खनन के बाद अब उसके अवैध भंडारण पर भी प्रभावी रोक लगाने की तैयारी में है। इसके लिए मौजूदा प्रावधान को और कड़ा किया जा रहा है। अब बालू के खनन और भंडारण दोनों पर सरकार नजर रखेगी। इस लिए कहा गया है कि खनन के बाद बालू को 300 मीटर के दायरे में ही रखना होगा। इससे बाहर उसका भंडारण अवैध माना जाएगा। सरकार द्वारा निर्धारित दायरे से बाहर बालू पाए जाने पर बंदोबस्तधारियों पर कार्रवाई की जाएगी।

पोर्टल पर जानकारी देना अनिवार्य

बालूघाटों की बंदोबस्ती के साथ ही यह नियम प्रभावी होगा। बंदोबस्तधारियों को अपने भंडार स्थल की जानकारी जियो-कोऑर्डिनेट के माध्यम से विभागीय पोर्टल पर देनी होगी। यही नहीं बालू का मात्रा की भी जानकारी देनी होगी। बालूघाटों के बालू के निकालने के बाद उन्हें कहां रखा जा रहा है, इस पर सरकार की कड़ी नजर रहेगी। किसी सूरत में इस नियम को तोड़ने की अनुमति नहीं होगी। इस सीमा से बाहर बालू रखने पर उसे जब्त करने से लेकर अन्य कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। नजर रखने के लिए सभी जिलों में व्यापक अभियान चलाया जाएगा। इसकी जिम्मेवारी जिला प्रशासन को सौंपी जाएगी।

जांच में चलता है खेल

दरअसल, खान एवं भूतत्व विभाग को विभिन्न स्रोतों से बालू के अवैध भंडारण की शिकायतें मिलती रही हैं। इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी की गयी है। बालू के अवैध कारोबार में लगे बालू माफिया जहां-तहां बालू के भंडारण करते हैं। जांच में पकड़े जाने पर किसी न किसी बंदोबस्तधारी से उसे जोड़ देते हैं। इसमें बंदोबस्तधारियों की भी संलिप्तता सामने आती है। वे बालू का अपना बताकर बालू माफिया की मदद करते हैं। लेकिन अब वे किसी सूरत में ऐसा नहीं कर सकेंगे।

25 जिलों में बालूघाटों की होगी नीलामी

इस समय 25 जिलों में बालूघाटों की नीलामी की प्रक्रिया फिर से शुरू होने वाली है। इन जिलों में 900 से अधिक बालूघाटों को नीलाम किया जाना है। ऐसे में विभाग ने बालू के भंडारण को लेकर सरकार की नीति को स्पष्ट कर दिया है। बालूघाटों की नीलामी के साथ ही इस नियम को भी संलग्न कर दिया गया है। बालूघाटों के बंदोबस्तधारियों को पहले से इस नियम के अनुपालन के संदर्भ में बता दिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

54 मिनट ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

3 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड ने इंटर व मैट्रिक परीक्षा 2027 के लिए बढ़ाई फॉर्म भरने की तिथि, 31 अक्टूबर तक का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 में…

7 घंटे ago

कंटेनर में छिपाकर रखी गई शराब लोड चारों Scorpio हो सकती है चोरी की, लगा है फर्जी नंबर प्लेट

समस्तीपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर शंकर चौक के पास उत्पाद विभाग की टीम…

8 घंटे ago