Bihar

बिहार: रेलवे लाइन के किनारे हो रही थी खुदाई, अचानक निकली भगवान विष्णु की प्राचीन मूर्ति; जताई जा रही यह संभावना

बिहार के गोपालगंज में मिट्टी खुदाई के दौरान भगवान विष्णु की प्राचीन मूर्ति मिली है. यह मूर्ति अष्टधातु की बतायी जा रही है. पुलिस ने मूर्ति को कब्जे में ले लिया है और इसे जांच के लिए पुरातत्व विभाग भेजा रहा है. मूर्ति मिलने का ये पूरा मामला बरौली थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव का है. बताया जा रहा है कि रेलवे लाइन के किनारे जेसीबी (JCB) से मिट्टी की खुदाई की जा रही थी. मिट्टी खुदाई के दौरान जमीन के 15 फीट अंदर भगवान विष्णु की प्राचीन मूर्ति मिली.

मूर्ति मिलने की सूचना मिलते ही लोगों की काफी संख्या में भीड़ जुट गई. लोग भगवान विष्णु के जयकारे लगाने लगे. करीब 4 फीट की यह मूर्ति काले रंग की खंडित प्रतिमा है. जिनके दोनों दाहिना हाथ आधा कटा हुआ है. ग्रामीणों ने वर्षों पुरानी अष्टधातु की मूर्ति होने की बात कही है. वहीं, मूर्ति मिलने की सूचना पर पहुंची बरौली थाने की पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पुरातत्व विभाग से जांच कराने की बात कही है.

मोहनपुर के बलूआड़ा में मूर्ति मिलने की सूचना जैसे हीं पुलिस को मिली, थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार तिवारी दल-बल सहित बलूआड़ा पहुंचे तथा प्रारंभिक जांच के बाद मूर्ति को अपने कब्जे में कर थाना लाए. थानाध्यक्ष ने बताया कि देखने में यह मूर्ति काफी कीमती और अष्टधातु की लग रही है. लेकिन कुछ कहा नहीं जा सकता. चरवाहों को यह मूर्ति बालू खदान में मिली है, मूर्ति किस धातु से बनी है उसकी जांच के बाद ही कुछ कहना उचित होगा. कुछ जानकार लोगों का कहना था कि यह मूर्ति करीब दो हजार वर्ष पुरानी लग रही है और इसकी कीमत करोड़ों में होगी. फिलहाल पुलिस मूर्ति को उठाकर थाना ले गई. जांच के बाद ही कुछ हो पाएगा.

मूर्ति तस्करों के एंगल की हो रही चर्चा 

चर्चाओं के अनुसार अगर यह मूर्ति सचमुच हीं अष्टधातु की है तो अनुमानतः इसे मूर्ति तस्करों ने वर्षों पहले जमीन में गाड़ा होगा जो किसी ने मंदिर से लिया गया होगा. बीतते समय के साथ बलूआड़ा में बालू का खनन होता रहा और मूर्ति सामने आ गई. अब जो भी हो, फिलहाल ग्रामीणों की आस्था मूर्ति के साथ है. मूर्ति की जांच के बाद जैसी स्थिति होगी वैसी प्रक्रिया अपनाई जाने की संभावना व्यक्त की जा रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

5 घंटे ago

आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 8 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में रेल SP ने किया नवनिर्मित रेल DSP कार्यालय का उद्घाटन, पर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश

समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

15 घंटे ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

15 घंटे ago