समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

धूप नहीं निकलने से बिहार के कई जिलों में प्रचंड शीतलहर के हालात, ऑरेंज अलर्ट जारी, अभी 3 दिन रहेगा घना कोहरा

बिहार में पटना सहित कई जिलों में घने कोहरे से कनकनी और ठंड बढ़ती जा रही है। अधिकतम तापमान में नौ डिग्री तक की आई गिरावट ने कनकनी बढ़ा दी है। धूप नहीं निकलने से कई जिलों में शीतलहर जैसे हालात बन गए हैं। दोपहर बाद हवाओं के प्रवाह में आई तेजी से कई जिलों में पारा सामान्य से काफी नीचे आ गया है। घने कोहरे और अधिकतम तापमान में आई गिरावट से राज्य के कई जिले कड़ाके की ठंड की चपेट में है।

मौसम विभाग की मानें तो अभी ठंड और कोहरे की स्थिति बने रहने के आसार हैं। लोगों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत है। राज्यभर में मध्यम से घने कोहरे की स्थिति तीन दिन बनी रहेगी। आज तक घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी है। यातायात के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

IMG 20221030 WA0004

प्रतिचक्रवात का है असर

प्रतिचक्रवात से राज्य में दोतरफा हवाओं का प्रवाह है। कहीं-कहीं नमी वाली पुरवा और शुष्क ठंडी हवाओं के मिलन से घना कोहरा और बादल छाये हैं। आंकड़ों से जुड़े मानकों को पूरा नहीं करने के कारण मौसम विभाग की ओर से अभी शीतदिवस की घोषणा नहीं की गई है। पूर्णिया, भागलपुर और गया में भी घना कोहरा रहा। पटना में साढ़े नौ बजे तक मात्र 600 मीटर की दृश्यता रही। बस, रेल और विमान सेवाएं दिनभर प्रभावित रही हैं।

new file page 0001 1

कोहरे ने थामी ट्रेनों और विमानों की रफ्तार

कोहरे के कारण ट्रेनों और विमानों की लेटलतीफी जारी है। सोमवार को पटना आने वाली 26 ट्रेनें लेट रहीं। कुछ ट्रेनें पूर्व निर्धारित योजना के तहत रद्द रहीं। दो विमानों को रद्द करना पड़ा। वहीं, खराब मौसम के कारण दरभंगा एयरपोर्ट से सभी विमानों को रद्द कर दिया गया।

IMG 20221203 WA0079 01

कई जिलों में 10वीं तक के स्कूल बंद रहेंगे

पटना जिले के दसवीं तक के स्कूल 7 जनवरी तक के लिए बंद कर दिए गए हैं। जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को दसवीं कक्षा तक बंद करने का आदेश जारी कर दिया है। हालांकि, इस दौरान मैट्रिक बोर्ड की परीक्षा से संबंधित शैक्षणिक गतिविधियां दिन के नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक जारी रखी जा सकती हैं। समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर और कैमूर समेत कई जिलों में भी प्रशासन के आदेश पर प्रचंड ठंड को देखते हुए स्कूलों को बंद कर दिया गया है।

Samastipur News Page Design 1 scaledIMG 20221203 WA0074 01JPCS3 01IMG 20211012 WA00171 840x760 1IMG 20221130 WA0095Post 183