Bihar

बिहार में नीतीश की समाधान यात्रा और कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज से शुरू, महागठबंधन को 2024 में कितना फायदा

बिहार में नया साल आते ही सियासी यात्राओं का दौर शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बेतिया से समाधान यात्रा निकाल रहे हैं। गुरुवार से उनकी यात्रा शुरू हो जाएगी। दूसरी ओर, कांग्रेस भी राहुल गांधी की पदयात्रा की तर्ज पर बिहार में भारत जोड़ो यात्रा निकालने जा रही है। खास बात ये है कि कांग्रेस की यह यात्रा भी गुरुवार से ही शुरू हो रही है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बांका जिले के मंदार से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत करने वाले हैं। इसे महागठबंधन में शामिल दोनों दलों की लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों के मद्देनजर देखा जा रहा है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वैसे तो बिहार में पहले भी कई यात्राएं निकाल चुके हैं, हालांकि मौजूदा समाधान यात्रा काफी अहम मानी जा रही है। बीजेपी का दामन छोड़कर आरजेडी के साथ आने के बाद से नीतीश कुमार पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। शराबबंदी और कानून व्यवस्था समेत अन्य मुद्दों पर सरकार पर लगातार गंभीर आरोप लग रहे हैं। इन सबके बीच नीतीश जनता के बीच जाकर उनका फीडबैक लेने जा रहे हैं। साथ ही सरकार कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी लोगों को बताएंगे।

सियासी जानकारों का कहना है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाधान यात्रा के जरिए अपने ऊपर लगे आरोपों से खुद को मुक्त कराना चाहते हैं। पिछले 5 महीनों के भीतर विपक्ष ने उनकी जो खराब छवि बना दी है, उसमें सुधार लाने की कोशिश करेंगे। समाधान यात्रा के जरिए वे अपनी सियासी जमीन को और मजबूत करना चाहते हैं, जिसका फायदा उन्हें लोकसभा चुनाव 2024 में मिल सके। बता दें कि नीतीश कुमार आगामी आम चुनाव में विपक्षी दलों को एकजुट करने का संकल्प ले चुके हैं। उन्हें पीएम कैंडिडेट भी माना जा रहा है। हालांकि, अभी तक विपक्षी एकता की मुहिम में उन्हें कुछ खास हासिल नहीं हुआ है।

खोई हुई जमीन वापस पाने की कोशिश कर रही कांग्रेस

बिहार में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा गुरुवार को बांका जिले के मंदार से शुरू होने जा रही है। यह यात्रा भागलपुर, खगड़िया समेत अन्य जिलों से होते हुए बोधगया तक जाएगी। कांग्रेस को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार में नया पीसीसी चीफ मिलने के बाद नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह है। भारत जोड़ो यात्रा में गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह समेत पार्टी के अन्य नेता और कार्यकर्ता शामिल रहेंगे।

बिहार में कांग्रेस आरजेडी की पिछलग्गू पार्टी बनकर रह गई है। अब पार्टी अपनी राज्य में खोई हुई जमीन वापस करने की कोशिश में जुटी है। अखिलेश प्रसाद सिंह के पीसीसी चीफ बनने के बाद उन्हें पहली बार बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। प्रदेश कांग्रेस में नेताओं के बीच जारी अंतर्कलह के बीच अखिलेश पर भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने का अहम टास्क होगा।

Avinash Roy

Recent Posts

दोस्तों द्वारा ठंडा पेय में जहर मिलाकर पिलाने का आरोप, पत्नी ने पांच के खिलाफ करायी FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने…

3 घंटे ago

उद्घाटन के बाद सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल में गूंजीं स्वागत की धुनें, 40 विद्यार्थियों का हुआ भव्य प्रवेश

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन प्लस टू उच्च विद्यालय…

3 घंटे ago

शिवाजीनगर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापना को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन, जनसहयोग अभियान ने पकड़ी रफ्तार

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की आदमकद प्रतिमा स्थापना के लिए चलाया…

4 घंटे ago

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

9 घंटे ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

11 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

15 घंटे ago