बिहार पुलिस की एक महिला सिपाही ने सुसाइड कर लिया है। पंखे के हुक में फांसी का फंदा बना महिला सिपाही झूल गई। यह खौफनाक कदम उठाने वाली महिला सिपाही का नाम संजू कुमारी है। 23 साल की संजू की पोस्टिंग पटना पुलिस में थी। वर्तमान में वो इमरजेंसी रिस्पांस सर्विस सिस्टम (ERSS) – 112 में फिल्ड ड्यूटी कर रही थी।
सुसाइड का यह मामला पटना में कदमकुआं थाना के तहत सैदपुर इलाके का है। किराए के एक घर में संजू और उसकी एक साथी महिला सिपाही रहती थी। लेकिन, दोनों का कमरा अलग-अलग था। शुक्रवार की रात संजू की नाइट ड्यूटी लगी हुई थी। रात में उसे ड्यूटी पर जाना था। काफी देर तक जब वो अपने कमरे से नहीं निकली, तब बगल के कमरे में रहने वाली साथी महिला सिपाही ने उसे बाहर से आवाज दी। पर अंदर से कोई रिस्पांस नहीं मिला।
उसने संजू के मोबाइल पर कॉल भी किया। लेकिन, कॉल भी रिसीव नहीं हुआ। फिर 10:30 बजे के करीब कदमकुआं थाना की पुलिस को अनहोनी की आशंका जताते हुए कॉल किया गया। तब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में कमरे के गेट को तोड़ा गया। जब पुलिस की टीम कमरे में पहुंची तो अंदर का नजारा देख दंग रह गई। महिला सिपाही संजू की लाश फांसी के फंदे से लटक रही थी।
थानेदार विमलेंदु के अनुसार महिला सिपाही मूल रूप से रोहतास जिले के काराकाट की रहने वाली थी। पिछले 6 महीने से वो ERSS-112 में काम कर रही थी। उसने सुसाइड क्यों किया, इसकी मूल वजह अब तक स्पष्ट नहीं है। सूचना मिलने के बाद परिवार के लोग पटना पहुंच गए हैं। शनिवार को लाश का पोस्टमार्टम PMCH में कराया गया है। कमरे की तलाशी ली गई है, कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल वजह जानने के लिए मामले की जांच चल रही है।
बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…
समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…
समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…
समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…
समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…