जिस पुलिस पर जनता की रक्षा करने की जिम्मेदारी हो, अगर वही उन्हें लूटने लगे तो किसी को भी हैरानी होगी। बिहार के पटना में हैरान कर देने वाला एक ऐसा ही मामला सामने आया है। पटना के खगौल में आरपीएफ के एक जवान ने चाकू की नोक पर जूनियर इंजीनियर को दिनदहाड़े लूटने का प्रयास किया। जब आरोपित की पहचान की गई तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जूनियर इंजीनियर को लूटने का प्रयास करने वाला शख्स कोई और नहीं बल्कि रेलवे पुलिसकर्मी निकला।
स्टेशन से घर जाने के दौरान लूट की कोशिश
पथ निर्माण विभाग में कार्यरत जूनियर इंजीनियर सुजीत कुमार ने बताया कि शनिवार की अहले सुबह 5 बजे वे अपने ड्यूटी से छुट्टी लेकर दानापुर रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। फिर वहां से पैदल ही खगौल नेउरा रोड स्थित अपने आवास की ओर जा रहे थे। खगौल नेवरा रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम के नजदीक वे जैसे ही पहुंचे तो एक व्यक्ति ने चाकू की नोक पर उनका बैग और मोबाइल फोन छीनने की कोशिश की।
शोर मचाने पर भागा आरपीएफ का जवान
पीड़ित ने बताया कि जब मैंने शोर मचाना शुरू किया तो वह बदमाश भाग खड़ा हुआ। उन्होंने व्यक्ति के बारे में जानकारी हासिल की तो पता चला कि वह रेलवे सुरक्षा बल में पुलिस के पद पर तैनात है। आरोपित की पहचान धनंजय कुमार सिंह के तौर पर की गई है। जूनियर इंजीनियर ने इसके बाद थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।
रेलवे पुलिस ने किया सस्पेंड
वहीं, इस मामले में दानापुर आर पी एफ प्रभारी वेंकटेश कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कार्रवाई के पूर्व आरोपित जवान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पुलिस कार्रवाई की अतिरिक्त विभागीय स्तर पर कठोर कारवाई की जाएगी। इस सम्बंध मे खगौल थाना प्रभारी फूलदेव चौधरी ने बताया कि मामले में छानबीन की जा रही है।
समस्तीपुर : कहा जाता है कि अगर हौसले बुलंद हों तो कोई भी मंजिल दूर…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड स्थित तेलनी गांव की दो सगी बहनों ने…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा में विगत एक नवंबर को आयोजित बिहार डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026 में…
समस्तीपुर : समस्तीपुर में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में जन संवाद…
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ में विगत 25 अक्टूबर की रात करीब…