Bihar

BJP बोली- नीतीश कुमार इस्तीफा दें और तेजस्वी को बनाएं CM

बिहार के छपरा में जहरीली शराब से 80 से ज्यादा मौत के बाद बवाल मचा हुआ है. इस मामले को लेकर विपक्ष सड़क से सदन तक सरकार को घेर रही है. इस बीच रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी नेता सुशील मोदी ने कहा कि सरकार आंकड़ों को छुपा रही है. वहीं उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बड़ी मांग करते हुए कहा कि सीएम को इस्तीफा दे देना चाहिए और तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बना देना चाहिए. सुशील मोदी ने कहा है कि अगर तेजस्वी मुख्यमंत्री बन जाएंगे तो उनके लिए शराब का कारोबार रोकना आसान हो जाएगा. शराब माफिया कोई और नहीं बल्कि तेजस्वी के ही लोग हैं.

बीजेपी नेता सुशील मोदी ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि मरने वालों की संख्या 100 पार कर चुकी है. सरकार आंकड़ों को छुपा रही है. पुलिस के डर से बड़ी संख्या में लोगों ने शवों को जला दिया है. अस्पताल में कोई व्यवस्था नहीं है. सरकार ने अस्पताल में सही व्यवस्था की होती तो लोगों को बचाया जा सकता था. इस दौरान सुशील कुमार मोदी ने नीतीश कुमार के सहयोगी दलों से अनुरोध करते हुए कहा कि आप लोग नीतीश कुमार पर दबाव बनाएं, भले क्रेडिट भी आप ही ले जाएं. उन्होंने कहा कि हम लोग शराबबंदी को खत्म करने के समर्थन में नहीं हैं. जब नीतीश कुमार ने शराबबंदी की घोषणा की थी तो उस समय हम लोग विपक्ष में थे. शराबबंदी एक अच्छा कदम था लेकिन नीतीश कुमार इसे लागू कराने में फेल हो गए.

सुशील कुमार मोदी ने पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी का भी समर्थन किया है. उन्होंने कहा है कि मांझी दलितों के नेता हैं. उन्हें सीएम नीतीश पर दबाव बनाना चाहिए कि छपरा जाकर पीड़ित परिवार से मिले और उनकी मदद करें. मोदी ने पीड़ितों के लिए मुआवजे की मांग भी की है. मुआवजे को लेकर उठ रहे सवाल पर बीजेपी नेता सुशील मोदी ने कहा कि ये प्रावधान है कि अगर जहरीली शराब से मौत हो तो मृतक के परिवार को चार लाख रुपये दिए जाएंगे. वहीं उससे घायल होने वालों के परिजनों को दो लाख रुपये दिए जाएंगे. ये रकम शराब बेचने वाले से वसूला जाएगा.

सुशील मोदी ने कहा कि बीजेपी वालों को धमकी देते हैं कि बर्बाद हो जाओगे. इस बयान के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बीजेपी से माफी मांगनी चाहिए. छोटे अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया वहीं एसपी और डीएसपी पर कोई कार्रवाई नहीं की गई. सुशील मोदी ने कहा कि मुख्यमंत्री अहंकार के साथ बोलते हैं कि जो पिएगा वो मरेगा. जिस शराब को पीने से सैकड़ों लोगों की मौत हुई है उसको बनाने के लिए स्प्रिट स्थानीय मशरक थाने से आपूर्ति की गई थी. नेशनल क्राइम रिकॉर्ड में भी राज्य सरकार आंकड़ों को छुपा रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पांच महीनों की तपस्या पलभर में राख, किसानों की आंखों के सामने जल गई उम्मीदों की सुनहरी फसल

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र के धरनी पट्टी पश्चिम पंचायत के मकनपुर…

20 मिनट ago

समस्तीपुर : साइलेंट जेनरेटर में छिपाकर ले जाई जा रही 691 लीटर विदेशी शराब बरामद

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब…

54 मिनट ago

उपेक्षा की ‘ICU’ में देशी चिकित्सा पद्धति, संसाधनों की कमी से जूझ रहा समस्तीपुर जिला संयुक्त औषधालय, एक भी कंपाउंडर नहीं

समस्तीपुर : आधुनिक चिकित्सा की चमक और अंग्रेजी दवाओं के बढ़ते प्रभाव के बीच समस्तीपुर…

2 घंटे ago

हथियारों से लैस होगी बिहार पुलिस, 42 करोड़ के हथियार मंजूर; पुणे से आएंगी 1.20 लाख गोलियां

बिहार में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा…

4 घंटे ago