Bihar

बिहार नगर निकाय चुनाव के प्रथम चरण का मतदान संपन्न, 20 दिसंबर को आएंगे नतीजे

बिहार नगर निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान खत्म हो चुका है. पहले फेज में 156 नगर पालिका के 52 लाख 60 हजार वोटर्स 21287 उम्मीदवार के भाग्य का फैसला EVM में कैद हो गया है. इसमें 68 नगर परिषद और 88 नगर पंचायत शामिल थे. पहले चरण में 59.62 प्रतिशत मतदान हुआ. 20 दिसंबर को इसके नतीजे आएंगे. वोटिंग रविवार की सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक हुआ. जिसमें मतदाताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. वहीं दूसरे चरण का नगर निकाय चुनाव 28 दिसंबर और मतगणना 30 दिसंबर को की जाएगी.

रविवार सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक 37 जिलों की 156 नगर पालिका में वोटिंग की गई. एक दो स्थानों को छोड़कर बिहार नगर निकाय के पहले चरण का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया. सुबह से ही जिले के चुनाव अधिकारी, डीएम, एसपी बूथों का निरीक्षण कर रहे थे. सहरसा में वोटिग करने गए एक व्यक्ति की मौत हो गई. वार्ड नें 12 के रहने वाले अख्तर हुसैन वोटिंग के लिए मदरसा स्थित बूथ पर गये हुए थे. मतदान करने के लिए वो लाइन में खड़े थे जहां अचानक वो गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

बता दें कि प्रथम चरण में बिहार के 37 जिलों में कुल 3658 पद के लिए मतदान हुआ, जिसमें वार्ड पार्षद पद के लिए 3346, मुख्य पार्षद के लिए 156 पद और उप मुख्य पार्षद के लिए 156 पद निर्धारित हैं. इस प्रथम चरण में चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की कुल संख्या 21287 है. इनमें वार्ड पार्षद पद के लिए 17647, उप मुख्य पार्षद के लिए 1697 और मुख्य पार्षद के लिए 1943 अभ्यर्थियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में बंद हो गया. इसमें 9702 पुरुष अभ्यर्थी हैं जबकि महिला अभ्यर्थियों की संख्या प्रथम चरण में पुरुषों की अपेक्षा ज्यादा है.

बतातें चलें कि बिहार में रविवार को 37 जिलों में नगर निकाय चुनाव के प्रथम चरण के कुल 156 नगरपालिका का मतदान हुआ. इनमें 68 नगर परिषद तथा 88 नगर पंचायत में मतदान हुआ. नगर पालिका आम निर्वाचन में तीन पदों पार्षद, मुख्य पार्षद एवं उप मुख्य पार्षद पद के लिए मतदाता ईवीएम के जरिए मत का प्रयोग किया. प्रथम चरण में कुल 53 वार्ड पार्षद अभ्यर्थी निर्विरोध निर्वाचित हो रहे हैं. पहले चरण की काउंटिंग मंगलवार 20 दिसंबर को सुबह 8 बजे से होगी. ईवीएम को स्ट्रॉंग रूम में रखा गया है. अति संवेदनशील संवेदनशील मतदान केंद्रों पर लाइव वेबकास्टिंग की व्यवस्था राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से की गई थी.

Avinash Roy

Recent Posts

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

57 मिनट ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

1 घंटा ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

2 घंटे ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

2 घंटे ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

8 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

9 घंटे ago