Bihar

वैशाली में तेजस्वी यादव के करीबी बिजली कर्मचारी की हत्या, बदमाशों ने सीने में मारी 8 गोली

बिहार के वैशाली में सुबह-सुबह अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए बिजली विभाग के लाइन मैन की गोली मारकर हत्या कर दी. हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र के केदार चौक पर शनिवार की सुबह-सुबह किराना दुकान खोल कर मॉर्निंग वॉक कर रहे बिजली विभाग के कर्मी को बाइक सवार दो अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसे मौत के घाट उतार दिया. बताया जा रहा है कि अपराधियों ने सीने में 7 से 8 गोलियां बरसाई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. बताया जाता है कि मृतक डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का करीबी था.

मृतक की पहचान अजय तिवारी के रुप में हुई है. वह बिजली विभाग का कर्मी डिग्गी के सब डिविजनल बिजली ऑफिस में कार्यरत था. मृतक बिजली विभाग के कर्मी सदर थाना क्षेत्र के मीनापुर राई गांव निवासी स्व महेश तिवारी का 55 वर्षीय पुत्र अजय कुमार तिवारी बताया गया है. मृतक अजय तिवारी का केदार चौक पर किराना का दुकान था जो की चौक के समीप मॉर्निंग वॉक कर रहा था तभी पहले से घात लगाकर बैठे तीन की संख्या में अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी. बताया जा रहा है कि अपराधियों ने सीने में 7 से 8 गोलियां बरसाई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. हालांकि परिजनों ने उसे भागे भागे सदर अस्पताल पहुंचे जहां उनको चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया है.

मृतक अजय कुमार तिवारी हाजीपुर बिजली विभाग में लाइन मैन के रूप में तैनात थे. जो मीनापुर राई गांव के रहने वाले थे. मृतक की पत्नी पिंकी देवी इस्माईलपुर पंचायत की पंचायत समिति सदस्य है. इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद सदर थाने के पुलिस अधिकारी ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है. घटना की जानकारी मिलने के बाद हाजीपुर बीजेपी विधायक अवधेश कुमार सदर अस्पताल पहुंचकर परिजनों को ढांढस बांधते दिखे.जहां उन्होंने कहा कि जिले में अपराधी बेलगाम हो चुके है. पुलिस को अपराधियों से कोई मतलब नहीं है. उन्होंने कहा कि पुलिस सिर्फ दारू और बालू के कलेक्शन में लगी हुई है.

बता दें कि कुछ साल पहले अजय तिवारी के पिता महेश तिवारी की भी हत्या भी अपराधियों ने गोली मारकर ही कर दी थी और अब अजय तिवारी की हत्या हो गई है. मृतक अजय कुमार तिवारी के परिजनों ने बताया कि केदार चौक के पास से ही दुकान पर बैठे उसके पिता महेश तिवारी की पिछले 4 साल पहले गोली मारकर हत्या अपराधियों के द्वारा कर दिया गया था. जिससे परिजनों में कोहराम मच गया है. हालांकि परिजनों ने किसी भी तरह की दुश्मनी से इंकार किया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

3 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

6 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

8 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

8 घंटे ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

8 घंटे ago