Bihar

मंत्री तेजप्रताप यादव की गाड़ी में स्कॉपियो चालक ने मारी टक्कर, नशे में धुत था ड्राइवर.. 2 लोग गिरफ्तार

वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्री तेजप्रताप यादव की गाड़ी में टक्कर उस वक्त लगी, जब वह देर रात आइजीआइएमएस में किसी काम से आए थे. मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मंत्री तेजप्रताप की सरकारी गाड़ी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के सामने खड़ी थी. हालांकि मंत्री इमरजेंसी वार्ड से निकल ही रहे थे कि तब तक एक दूसरी गाड़ी रास्ते मे आकर खड़ी हो गयी. इस पर मंत्री के अंगरक्षकों ने उसे पीछे घुमाने के लिए बोला. यह सुनकर नशे में धुत चालक ने गाड़ी पीछे करने की बजाय उसे आगे की ओर तेजी से बढ़ा दिया और सामने खड़ी मंत्री के वाहन में टक्कर मार दी. मामला शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र का है.

तेजप्रताप यादव की गाड़ी में स्कॉर्पियो की टक्कर:

मंत्री की गाड़ी में टक्कर मारने के बाद आसपास के लोग वहां जमा हो गए और टक्कर मारने वाले स्कार्पियो कार चालक और उस पर सवार एक अन्य व्यक्ति को पकड़ लिया. लोगों ने दोनो की जमकर धुनाई भी की. बाद में आरोपी चालक और एक अन्य व्यक्ति को पुलिस के हवाले कर दिया. थाने में ब्रेथ एनालाइजर से जांच करने पर स्कॉर्पियो चालक के शराब पीने की पुष्टि हुई है.

शराब के नशे में था चालक:

वहीं, घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी विधि व्यवस्था संजय कुमार और थानेदार रामशंकर सिंह ने मौके पर पहुंचकर देर रात छानबीन की. डीएसपी ने बताया कि चालक समेत दो लोगों को हिरासत में लिया गया है. उन्होंने कहा कि पुलिस ने मंत्री की गाड़ी को टक्कर मारने वाली गाड़ी को जब्त कर लिया है. देर रात गाड़ी की तलाशी ली गयी. घटना के बाबत चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही. टक्कर मारने वाली कार के चालक अजित ने पुलिस को बताया कि वह अपनी मां का इलाज करवाने आइजीआइएमएस आया था.

“हमें जानकारी मिली थी कि आइजीआइएमएस में मंत्री तेजप्रताप यादव की गाड़ी में किसी ने ट्क्कर मारी है. मौके पर पहुंचने के बाद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मंत्री आइजीआइएमएस में किसी काम से आये थे. उनकी सरकारी गाड़ी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के सामने खड़ी थी. जहां नशे में धुत चालक ने गाड़ी में टक्कर मार दी. हालांकि आसपास के लोगों ने स्कार्पियो चालक और उस पर सवार एक अन्य व्यक्ति को पकड़ लिया. थाने में ब्रेथ एनालाइजर से जांच करने पर स्कॉर्पियो चालक शराब के नशे में मिला. गाड़ी को जब्त कर लिया गया है. साथ ही एफआईआर दर्ज की जा रही है”- संजय कुमार, डीएसपी (विधि व्यवस्था)

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पुजारी को फोन कर बुलाया फिर मार दी ताबड़तोड़ गोलियां, मौके पर ही हुई मौ’त; NH-28 जामकर प्रदर्शन

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगापुर पंचायत स्थित अकलू चौक के…

1 घंटा ago

समस्तीपुर शहर के विवेक विहार मुहल्ले में बंद घर से लाखों के जेवरात की चोरी, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विवेक बिहार मोहल्ले में चोरों ने एक बंद मकान…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में अवैध बालू मंडी के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 23 ट्रक जब्त कर 6 लाख जुर्माना वसूला गया

समस्तीपुर : शहर में अवैध बालू मंडी के उद्देश्य से सड़क किनारे और विभिन्न स्थानों…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में तीन साल बाद लौटी बेटी, मानव तस्करी के जाल से निकलकर सुरक्षित पहुंची घर, परिजनों में खुशी

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र से तीन साल पूर्व से लापता लड़की बुधवार को घर…

14 घंटे ago

विभूतिपुर में स्कूल से स्मार्ट क्लास के उपकरण समेत करीब 70 हजार रुपये के सामान की चोरी

समस्तीपुर/विभूतिपुर : विभूतिपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर पश्चिम टोला उर्दू स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय, वार्ड-8…

15 घंटे ago

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए होली मिशन स्कूल समस्तीपुर के दो छात्र चयनित

समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल, मोहनपुर के दो छात्र 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस…

1 दिन ago