Samastipur

दलसिंहसराय में किशोरी से दुष्कर्म मामले में पोक्सो कोर्ट ने आरोपी को दोषी पाते हुए 10 वर्ष की सजा सुनाई

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में बीते 2 वर्ष पहले एक किशोरी से दुष्कर्म के मामले में एडीजे -6 विशेष जज पोक्सो कोर्ट श्री देशमुख ने दुष्कर्म मामले के आरोपी दलसिंहसराय के ही गुजरी बाजार निवासी कुंदन शर्मा को दोषी पाते हुए 10 वर्ष की सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। इसके अलावा 40 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना की राशि नहीं देने पर उसे 6 माह की अतिरिक्त सजा और काटनी होगी।

बताया गया है कि जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के गुदरी बाजार में 2 वर्ष पूर्व कुंदन शर्मा ने किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में दलसिंहसराय थाना कांड सं0-265 / 20 दर्ज किया गया था। उधर पुलिस अधीक्षक हृदय कांत ने इस मामले में स्पीडी ट्रायल की अनुशंसा की थी।

जिसके आधार पर पास को कोर्ट में मामले का स्पीडी ट्रायल किया जा रहा था। स्पीडी ट्रायल के तहत ही इसकी जल्द सुनवाई करते हुए गवाहों और साक्ष्य के आधार पर कुंदन को दोषी पाते हुए कोर्ट ने उसे 10 वर्ष की सजा सुनाई। वहीं 40 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया। जुर्माना नहीं देने पर कोर्ट ने आदेश दिया है कि आरोपी को 6 माह का अतिरिक्त सजा काटनी होगी।

बताया गया है कि 2 वर्ष पूर्व दलसिंहसराय के गुजरी बाजार निवासी कुंदन शर्मा ने दलसिंहसराय के ही किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। इस घटना के बाद मामला उजागर होने पर दलसिंहसराय थाने में कुंदन पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई थी। बताया गया कि इस मामले में गवाह और प्राप्त मेडिकल साक्ष्य के आधार पर सजा सुनाई गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

7 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

8 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

8 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

21 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

21 घंटे ago