Bihar

‘किसी भी पेय पदार्थ पर प्रतिबंध लगाना मानसिक दिवालियापन’, शराबबंदी पर राजद MLA का नीतीश पर वार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार के सारण जिले में जहरीली शराब से अबतक 28 लोगों के मरने की खबर आ रही है। इस बीच नीतीश कुमार के अपने खेमे के लोग ही शराबबंदी की नीति पर सवाल खड़े करने लगे हैं। राजद विधायक सुधाकर सिंह ने सीएम को मानसिक दिवालियापन से ग्रसित बताया है।

पटना, जागरण डिजिटल डेस्क। बिहार के छपरा जिले में बीते 24 घंटे के दौरान जहरीली शराब के कारण 28 लोगों के मरने की खबर आई है। इस बीच शराबबंदी की नीति को लेकर नीतीश कुमार के फैसले पर एक बार फिर से सवाल उठ रहे हैं। इस कड़ी में उनके अपने खेमे के लोग भी पीछे नहीं हैं।

सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ हमेशा से तल्ख तेवर अपनाने वाले राजद विधायक और पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह ने भी शराबबंदी के फैसले को लेकर सीएम नीतीश पर निशाना साधा है। राजद विधायक ने मुख्यमंत्री को मानसिक दिवालियापन से ग्रसित बताया है।

शराब पीना क्रिमिनल एक्ट नहीं- राजद विधायक

राजद विधायक सुधाकर सिंह ने कहा कि मेरा मत स्पष्ट है कि किसी भी खाद्य पदार्थ या पेय पदार्थ पर प्रतिबंध लगाना मानसिक दिवालियापन है। आप प्रतिबंध नहीं लगा सकते। जागरूकता और परामर्श के माध्यम से आपको लोगों को यह समझाना चाहिए कि शराब का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। राजद विधायक ने आगे कहा कि शराब का सेवन करना क्रिमिनल एक्ट का हिस्सा नहीं बल्कि सिविल एक्ट का हिस्सा है। कई चीजें हैं जो गलत हैं लेकिन उनके लिए किसी को जेल भेजना न्यायोचित नहीं है।

सारण में जहरीली शराब से 28 की मौत

बता दें कि सारण जिले में बुधवार को जहरीली शराब से 14 लोगों के मरने की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि सभी ने मिलकर एक साथ सोमवार की रात को शराब का सेवन किया था। इसके बाद मंगलवार के दिन से उनकी हालत बिगड़ने लगी। शाम में सभी को मसरख स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के बाद छपरा रेफर किए जाने पर तीन लोगों की मौत हो गई थी। अबतक छह लोगों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लायागया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में तीन साल बाद लौटी बेटी, मानव तस्करी के जाल से निकलकर सुरक्षित पहुंची घर, परिजनों में खुशी

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र से तीन साल पूर्व से लापता लड़की बुधवार को घर…

10 घंटे ago

विभूतिपुर में स्कूल से स्मार्ट क्लास के उपकरण समेत करीब 70 हजार रुपये के सामान की चोरी

समस्तीपुर/विभूतिपुर : विभूतिपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर पश्चिम टोला उर्दू स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय, वार्ड-8…

10 घंटे ago

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए होली मिशन स्कूल समस्तीपुर के दो छात्र चयनित

समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल, मोहनपुर के दो छात्र 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस…

20 घंटे ago

सारण प्रमंडल ने तिरहुत को 1-0 से हराकर जीता राज्यस्तरीय बालिका फुटबॉल अंडर-17 का खिताब

समस्तीपुर : राज्यस्तरीय अंतर प्रमंडलीय विद्यालय बालिका फुटबॉल अंडर-17 प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सारण प्रमंडल…

20 घंटे ago

समस्तीपुर में नकली जेवर देकर गोल्ड लोन लेने वाली महिला एक साल बाद गिरफ्तार

समस्तीपुर : शहर के इंडियन बैंक में नकली सोने के आभूषण जमा कर लाखों रुपये…

20 घंटे ago

BRB कॉलेज में AISA के 29 सदस्यीय कॉलेज इकाई कमेटी के अध्यक्ष बने अनमोल, मो. महफूज बने सचिव

समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज में बुधवार को आइसा कॉलेज इकाई का नौवां सम्मेलन आयोजित किया…

1 दिन ago