Bihar

बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा 2023 : मैथ्स में 138 और फिजिक्स में पूछे जाएंगे 96 प्रश्न, समझें प्रश्न पत्र पैटर्न

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट 2023 में गणित विषय में 138 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें 100 प्रश्न वस्तुनिष्ठ, 30 प्रश्न लघु उत्तरीय और आठ प्रश्न दीर्घ उत्तरीय रहेंगे। छात्रों को कुल 69 प्रश्न का जवाब देना है। वहीं भौतिकी और रसायन शास्त्र में कुल 96 प्रश्न पूछे जायेंगी। इसमें से कुल 48 प्रश्न का जवाब छात्रों की देनी है। इसकी जानकारी बिहार बोर्ड द्वारा इंटरमीडिएट 2023 के मॉडल पेपर से दिया है। बोर्ड द्वारा जारी मॉडल पेपर में प्रश्न पत्र पैटर्न की जानकारी बोर्ड ने दी है। बोर्ड वेबसाइट पर मॉडल पेपर जारी कर दिया गया है।

प्रश्न पत्र पैटर्न को परीक्षार्थी समझ सके, इसके लिए बिहार बोर्ड द्वारा मॉडल पेपर जारी किया जाता है। इसमें प्रश्न पत्र पैटर्न के साथ कुल प्रश्न की संख्या और समय आदि दी रहती है। इस बार बोर्ड ने विषय कोड भी दिया है। गणित का प्रश्न पत्र 32 पेज का होगा। प्रश्न पत्र के पहले पृष्ट पर परीक्षार्थियों के लिए निर्देश दिये गये है। इससे छात्र अभी ही निर्देश को देख सकते है।

मॉडल पेपर का अभ्यास कर सकते है छात्र

बिहार बोर्ड की मानें तो इंटर के सभी विषयों का मॉडल पेपर जारी कर दिया गया है। वहीं जल्द ही मैट्रिक का भी मॉडल पेपर जारी किया जायेगा। इससे छात्र अपनी तैयारी मॉडल पेपर की मदद से कर सकते है। बोर्ड द्वारा इस बार प्रश्न पत्र पैटर्न में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। हर विषय में वस्तुनिष्ठ प्रश्न के साथ लघु और दीर्घ उत्तरीय से 50 फीसदी विकल्प वाले प्रश्न होंगे। बोर्ड द्वारा विज्ञान, कला और वाणिज्य संकाय के सभी विषयों का विषय कोड अलग-अलग दिया गया है।

विषय कोड का जगह होगा अलग-अलग

बोर्ड की मानें तो हर प्रश्न पत्र में विषय कोड का अलग-अलग जगह निर्धारित किया गया है। प्रश्न पत्र को लिक होने से बचाया जा सके, इसके लिए हर विषय में प्रश्न पत्र में थ्योरी पेपर भी शॉट फार्म में लिखा गया है। प्रश्न पत्र कितने पृष्ठ का है इसकी भी जानकारी डाली गयी है।

Avinash Roy

Recent Posts

पूसा के हरपुर भुसकौल चौक पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, 5 की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! बढ़े हुए HRA का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…

10 घंटे ago

संदिग्ध मौत के आरोपी को बाजार में देख भड़के परिजन, बनाया बंधक; मृतक ने दोस्त की पत्नी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…

11 घंटे ago

पेपर लीक व लाठीचार्ज के विरोध में आइसा के नेतृत्व में दलसिंहसराय में हुआ प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…

11 घंटे ago

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

21 घंटे ago