Bihar

जहरीली शराब कांड के बाद DM की कार्रवाई, मशरक थाना अध्यक्ष और चौकीदार को किया सस्पेंड

बिहार के सारण जिले के मशरक, इसुआपुर,आमनौर एवं मढौरा में जहरीली शराब पीने से 33 लोगों की मौत के बाद आखिरकार प्रशासन का नींद खुली है। जिलाधिकारी राजेश मीणा एवं एसपी संतोष कुमार ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए मशरक थानाध्यक्ष नीरज मिश्रा और चौकीदार विकेश तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। हालांकि, अभी तक प्रशासन ने सिर्फ 21 लोगों की संदिग्ध परिस्थिति में मौत की पुष्टि की है। साथ ही जांच करने की बात कही है। वहीं, मढौरा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी इंद्रजीत बैठा के दूसरे जगह स्थानांतरण करने और इनके ऊपर विभागीय कार्रवाई शुरू करने के लिए गृह विभाग को अनुशंसा किया गया है।

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के द्वारा मद्य निषेधनिषेध कानून के क्रियान्वयन एवं आसूचना संकलन में बरती गई घोर लापरवाही एवं आदेशोल्लंघन, कर्तव्यहीनता एवं संदिग्ध आचरण के आरोप में पुलिस अवर निरीक्षक सह थानाध्यक्ष मशरक थाना रितेश मिश्रा एवं चौकीदार 5/4 विकेश तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। राजेश चौधरी को मशरक थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि अगस्त में भी मढ़ौरा अनुमंडल क्षेत्र में ही जहरीली शराब पीने से 13 लोगों की मौत हो गई थी।

शराब से मौत की घटना से मशरक में आक्रोश

जहरीली शराब ने मशरक में कहर बरपाया है। मशरक में जहरीली शराब पीने से हुई मौत का आंकड़ा बढ़ते जा रहे है। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद छपरा सदर अस्पताल से शव पहुंचते ही लोगों का आक्रोश उबल पड़ा। आक्रोशित लोग रोड पर उतर आए। इसके बाद मशरक महावीर मंदिर चौक के समीप शव रख कर एसएच 90 को जाम कर दिया। इस दौरान लोग सरकार व प्रशासन विरोधी नारे लगा रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही मढौरा के एसडीएम योगेन्द्र कुमार, एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। मशरक के पूर्व विधायक तारकेश्वर सिंह एवं बुद्धिजीवी मंच के अध्यक्ष पूर्व प्राचार्य सुरेन्द्रनाथ सिंह भी मौके पर पहुंचे और एसडीएम एवं एसडीपीओ ने प्रदर्शनकारियों को समझा कर शांत कराया।

बताया जा रहा कि करीब एक दर्जन से अधिक लोगों का उपचार सदर अस्पताल एवं पीएमसीएच के अलावा निजी अस्पतालों कराया जा रहा है। सियर भुक्का गांव के बैजनाथ राम के पुत्र हरेंद्र राम, कमलेश साह, ललन राम, महुली गांव के पंकज सिंह तथा मशरक के सुरत साह समेत डेढ दर्जन लोग शामिल हैं। सारण रेंज के डीआईजी पी. कन्नन, डीएम राजेश मीणा एवं एसपी संतोष कुमार बुधवार की दोपहर मशरक पहुंचे और घटना की जानकारी ली। उनके साथ मढौरा के एसडीएम योगेंद्र कुमार एवं एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा सहित पुलिस प्रशासन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

बढ़ सकता है मौंतों का आंकड़ा

वरीय अधिकारी मशरक थाना पर पहुंचे और पुलिस प्रशासन के अधिकारी से घटना की जानकारी ली। इसके बाद इस मामले में त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया। घटना के बाद से शराब बेंचने वालों के बारे में जानकारी लेकर छापेमारी में स्थानीय थाना पुलिस जुट गई। घटना से वरीय अधिकारी भी परेशान दिखे। बताया गया कि मशरक में शराब पीने से मरने वालों की संख्या 10 जा पहुंची है। इसमें और वृद्धि की संभावना है। इसका कारण यह है कि कई लोगों का इलाज जारी है। कुछ लोग निजी अस्पतालों में भी इलाज करा रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

BREAKING : मुसरीघरारी में NH-28 पर पिस्टल के बल पर फाइनेंस कर्मी से लूट, तीन की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-28 पर फतेहपुर जामुन के समीप मंगलवार की देर…

6 घंटे ago

छात्रा ह’त्याकांड के आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर समस्तीपुर पुलिस ने पोस्टर किया जारी, सूचना देने पर ईनाम की घोषणा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार की सुबह…

6 घंटे ago

वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर समस्तीपुर सदर अस्पताल के सफाई कर्मियों की हड़ताल, घंटों ठप रही सफाई व्यवस्था

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मंगलवार की सुबह सफाई कार्य के लिए नियुक्त एजेंसी के…

8 घंटे ago

अगलगी की घटना में चार भाइयों का संयुक्त घर राख, हजारों की संपत्ति स्वाहा, अग्निशमन विभाग की टीम ने पाया काबू

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घुरलख वार्ड 31 में सोमवार की देर रात आग…

8 घंटे ago

सहयोग शिविर में डीएम-एसपी ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, प्रमाण-पत्र व जॉब कार्ड बांटे

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के हरपुरा बहरेता एवं अख्तियारपुर बलभद्र पंचायत में…

8 घंटे ago

जितवारपुर ने एसओएस फुटबॉल क्लब को 3-0 से हराया, ‘द उम्मीद कप’ के फाइनल में बनाई जगह

समस्तीपुर : द उम्मीद कप-2026 बिहार राज्य फुटबॉल चैंपियनशिप के छठे दिन खेले गए दूसरे…

9 घंटे ago