उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा है कि स्वास्थ्य विभाग 1.60 लाख सरकारी नौकरी देगा। इसकी शुरूआत हो चुकी है। इसमें डॉक्टर से लेकर, नर्स, तकनीशियन और अन्य स्वास्थ्यकर्मी शामिल हैं। हमने विभाग की आगामी पांच वर्षों 2023-28 का रोड मैप बनाकर उसपर काम शुरु किया है। इसके तहत न केवल बड़ी संख्या में रोजगार का सृजन होगा बल्कि लोगों को पूरे प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। हम जिलों के अस्पतालों को पूर्ण सुविधा सम्पन्न बनाएंगे और वहां ऐसी चिकित्सीय सुविधा देंगे ताकि उन्हें इलाज के लिए पटना न आना पड़े। उपमुख्यमंत्री श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में डॉक्टर सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे।
तेजस्वी ने कहा कि हमारा प्रयास है कि लोगों को पैथोलाजिकल सुविधा भी अस्पताल में ही उपलब्ध हो। भविष्य में किसी व्यक्ति को इलाज के लिए दूसरी जगह भटकना न पड़े, हम यह सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार शीघ्र रेफरल पालिसी लाएगी। इसके तहत यह तय होगा कि कौन से मरीज को बड़े अस्पात में रेफर किया जाए। जिलों से हर मामले पटना नहीं भेजे जाएंगे।
डिप्टी सीएम ने आगे कहा कि स्वास्थ्य सेवा का हेल्थ कैडर बनेगा। इसके अलावा इमरजेंसी कैडर और पब्लिक हेल्थ कैडर का निर्माण किया जाएगा। 50 हजार से अधिक रोजगार तो केवल पब्लिक हेल्थ कैडर में मिलेगा। उन्होंने कांट्रैक्ट पर काम करने वाले कर्मियों को भी आश्वस्त किया कि उनकी अपेक्षा नहीं होगी। उनके लिए भी बेहतर अवसर होंगे। सरकार को उनकी पूरी चिंता है। हम उनका पूरा ख्याल रखेंगे।
तेजस्वी यादव ने कहा कि मिशन-60 तो शुरूआत है। हमें लंबा सफर तय करना है। बहुत आगे जाना है। हम जानते हैं कि मिशन का 100 फीसदी टारगेट पूरा नहीं हुआ है, लेकिन स्पष्ट बदलाव तो दिख ही रहा है। स्वास्थ्य सेक्टर में हमारे बेहतर भविष्य को प्रतिबिंबित करता है। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने कहा कि मेडिकल कालेजों में भी मिशन 60 लागू करेंगे।
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…
बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…
समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…