Bihar

पंजाब में बिहार का जवान शहीद…3 महीने बाद था रिटायरमेंट: 3 बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल

बिहार के वैशाली का जवान पंजाब-राजस्थान बॉर्डर के सूरतगढ़ में शहीद हो गया। 50 साल के संजय कुमार थल सेना में नायक सूबेदार के पद पर पंजाब के अमृतसर में तैनात थे। 3 महीने बाद उनका रिटारमेंट होने वाला था। शुक्रवार सुबह 8 बजे उन्होंने वैशाली में घर वालों से फोन पर बात की थी। और 2 घंटे बाद सुबह 10 बजे ही परिवार के पास अफसरों का फोन आया कि आपके बेटे की मौत हो गई है।

संजय कुमार का आज अंतिम संस्कार किया जाएगा। महनार थाना क्षेत्र के महनार नगर के वार्ड संख्या 09 माली टोला में उनके घर के बाहर संजय कुमार अमर रहे के नारे लगे।

परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

संजय की मौत की खबर जैसे ही उनके घर पहुंची। उनकी मां, पत्नी और 3 बेटियों को रो-रोकर बुरा हाल है। रात में ही उनसे परिवार वालों ने फोन पर बात की थी, लेकिन 2 घंटे बाद ही उनकी मौत की खबर आई। संजय कुमार 1999 में थल सेना में कार्यरत हुए थे और 3 महीने बाद ही वह सेवानिवृत्त होकर घर आने वाले थे।

3 महीने बाद होने वाले थे रिटायर

परिवार का कहना है कि कहीं और से आकर उन्हें गोली लगी है। जिससे उनकी मौत हो गई। बताया गया कि फरवरी 2023 में संजय कुमार रिटायर होने वाले थे। संजय कुमार 3 भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके एक और भाई गुड्डू कुमार कश्मीर में सेना में तैनात है। संजय कुमार की 3 बेटियां हैं। बड़ी बेटी काजल 17 साल की है। मझली बेटा आरुही 15 साल की। और सबसे छोटी बेटी श्रेया 13 साल की है। संजय का एक बेटा भी हैं उसकी नाम आयुष कुमार (12) हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर कॉलेज में 10 सूत्री मांगों को लेकर NSUI का एकदिवसीय धरना, अनिश्चितकालीन तालाबंदी की चेतावनी

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज इकाई द्वारा सोमवार को जिला अध्यक्ष राजन कुमार वर्मा की अध्यक्षता…

8 घंटे ago

बिहार बोर्ड 12वीं साइंस में समस्तीपुर के आदित्य बने स्टेट टॉपर, डॉक्टर बनने का सपना, देखें Interview…

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय प्रखंड के मुख्तियारपुर सलखनन्नी गांव के मेधावी छात्र आदित्य…

9 घंटे ago

दुकानदार को चकमा देकर नकली आभूषण रखकर असली आभूषण चुराने वाली समस्तीपुर की दो महिलाएं गिरफ्तार

दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाने की पुलिस ने ज्वेलरी दुकान से नकली देकर असली आभूषण…

9 घंटे ago

जेल से बेल पर बाहर निकले JDU विधायक अनंत सिंह, चुनाव के दौरान हुए दुलारचंद यादव हत्याकांड में हुई थी गिरफ्तारी

मोकामा के JDU विधायक अनंत सिंह हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद बेउर जेल से…

13 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल का डायलिसिस सेंटर किडनी मरीजों के लिए बना जीवनदायिनी, राशन कार्डधारकों को मिलती है मुफ्त सेवा

समस्तीपुर : जिले के किडनी मरीजों के लिए सदर अस्पताल स्थित डायलिसिस सेंटर किसी वरदान…

21 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : वंदे भारत से स्लीपर टकराने के मामले में PWI सस्पेंड, एजेंसी कर्मियों पर कार्रवाई तेज

वंदे भारत से स्लीपर टकाराने के मामले में पीडब्ल्यूआई (परमानेंट वे इंस्पेक्टर) को डीआरएम के…

21 घंटे ago