Bihar

बिहार: शादी के तीन साल बाद पता चला पत्नी का है अफेयर, पति ने दोनों को मिलवाने का कर लिया फैसला

बिहार के भागलपुर में एक अनोखी प्रेम कहानी सामने आई है. यहां एक पति ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के हवाले कर दिया. शादी के तीन साल बाद जब पति को पता चला कि उसकी पत्नी का शादी से पहले किसी और लड़के से प्रेम संबंध था. और शादी के बाद भी पत्नी उसे नहीं भुला पाई है तो पति ने उसके प्रेमी को बुलाकर उसके में पत्नी का हाथ थमा दिया और कहा जा जी ले अपनी जिंदगी. पति ने अपनी 12 महीने की बेटी को भी पत्नी के हवाले कर दिया. भागलपुर के इस अनोखी प्रेम कहानी की खूब चर्चा हो रही है.

मामला भागलपुर के सबौर प्रखंड के फरका गांव का है. यहां तीन साल पहले श्रीकांत कुमार मंडल की शादी रजंदीपुर गांव की जीछा देवी के साथ हुई थी. जीछा का प्रेम प्रसंग शादी से पहले से ही विशेष कुमार ठाकुर से था.

बेटी को भी पत्नी को दिया

भले ही जीछा देवी की शादी श्रीकांत से हो गई थी लेकिन उसका मिलना जुलना लगातार जारी था. इधर पत्नी का किसी दूसरे के साथ अफेयर होने की वजह से पत्नी पति में दूरी बढ़ती गई. एक दिन पत्नी ने सारी बात पति श्रीकांत मंडल को बता दी. उसने पति के सामने हाथ जोड़ कर कहा कि वह अपने प्रेमी विशेष कुमार से प्यार करती है और उसी के साथ रहना चाहती है. इसके बाद पति ने पत्नी के प्रेमी को बुलाकर पत्नी का हाथ उसके हाथ में थमा दिया और कहा सदा सुखी रहना. इसका जिंदगी भर ख्याल रखना. इसके साथ ही पति ने अपनी 18 महीने की बच्ची को भी पत्नी को सौंप दिया.

तलाक के बाद होगी शादी

पति की तरफ से पत्नी को प्रेमी के हवाले कर दिए जाने के बाद पति,पत्नी और प्रेमी अपने परिजनों के साथ शुक्रवार को सबौर थाने पहुंच गए. यहां उन्होंने पुलिस के सामने पति- पत्नी में तलाक और कोर्ट मैरिज की बात कही. तब पुलिस ने उन्हें कोर्ट जाने की सलाह दी। इधर आपसी रजामंदी से पति-पत्नी अलग हो गए. पत्नी पति के घर से विदा होकर अपने मायके रजंदीपुर चली गई. महिला के घरवालों ने तलाक होने के बाद उसके प्रेमी के साथ शादी कराने की बात कही है.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

4 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

6 घंटे ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

7 घंटे ago

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

9 घंटे ago

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

9 घंटे ago