Bihar

BSSC परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की कार्रवाई, मोतिहारी से एक शिक्षक गिरफ्तार, पूछताछ जारी

बिहार कर्मचारी चयन आयोग एक बार फिर से सुर्ख़ियों में बना हुआ है। इस बार सुर्ख़ियों में रहने की वजह बीते कल आयोग के तरफ से आयोजित तृतीय स्नातक स्तरीय प्रारंभिक परीक्षा का पहली पाली का सवाल सोशल मिडिया पर वायरल होना बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि, कल पहली पाली परीक्षा आरंभ होने के 53 मिनट बाद ही प्रशनपत्र सोशल मिडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद जब इस वायरल प्रशनपत्र की पुष्टि करवाई गई तो यह सही पाया गया। इस मामले कि गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच आर्थिक अपराध इकाई (EOU) कि जिम्मे दे दी गई। वहीं, अब इस मामले में एक टीचर कि गिरफ़्तारी हुई है।

दरअसल, बिहार कर्मचारी चयन आयोग का सवाल वायरल होने पर राज्य के शिक्षा मंत्री ने संज्ञान लेते हुए आर्थिक अपराध इकाई को जांच का आदेश दिया। जिसके बाद अब इसको लेकर मोतिहारी के एसपी डॉ. कुमार आशिष का मामले को लेकर बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि मोतिहारी शांति निकेतन स्कूल से पेपर लीक हुआ है। इस मामले में शिक्षक की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। जिसका नाम सचिंद्र नाथ ज्योति बताया जा रहा है।

गिरफ्तार शिक्षक के बारे में मिली जानकारी के अनुसार, इसे शहर के शांति निकेतन जुबली स्कूल का वीक्षक बनाया गया था। प्रश्न पत्र लीक होने को लेकर जांच पड़ताल के दौरान उक्त शिक्षक के खिलाफ कुछ सुराग मिले थे। इस आलोक में आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने शिक्षक को श्रीकृष्णनगर स्थित आवास पर से छापेमारी कर उसे दबोच लिया गया। टीम उससे पूछताछ कर रही है और केंद्र पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से उसकी संलिप्तता की जांच की तथा इसे अपने साथ लेकर पटना चली आई है।

गौरतलब हो कि, इस परीक्षा में करीब 9 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स शामिल हो रहे हैं। इससे पहले यह वैकेंसी 2014 में आई थी और करीब 8 साल बाद परीक्षा का आयोजन किया गया था। यह परीक्षा दो दिनों तक आयोजित कि जा रही है। इसमें पहली पारी की परीक्षा 10 बजे सुबह से आयोजित हुई । जबकि दुसरे पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से हो रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

ह’त्याकांडों को सुलझाने में खाकी फेल; न कातिल का सुराग, न हत्या की वजह… पुलिस के लिए पहेली बने कई ब्लाइंड म’र्डर केस

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में हुए कई ब्लाइंड हत्याकांड मामलों में पुलिस अब तक किसी…

8 मिनट ago

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर निकले ग्राहक का झोला काटकर उच्चकों ने उड़ाए सभी रुपये

फाइल फोटो  समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…

9 घंटे ago

जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला में पेयजल व स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा, आंकड़ों के आधार पर कार्ययोजना बनाने पर जोर

समस्तीपुर : जिले में पेयजल, स्वच्छता एवं स्वच्छता व्यवहार (WASH) से जुड़ी सेवाओं को अधिक…

10 घंटे ago

जूट हस्तशिल्प से महिलाओं को मिलेगा रोजगार, 90 दीदियां लेंगी प्रशिक्षण; जूट से बैग, टोकरियां, मैट व सजावटी सामान बनाने का दिया जाएगा प्रशिक्षण

समस्तीपुर : स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल शुरू…

11 घंटे ago