Bihar

राजद प्रदेश अध्यक्ष का सीएम नीतीश को सुझाव, बिहार की छवि हो रही खराब- सरकार निभाए जिम्मेदारी

BSSC पेपर लीक मामले में जहां विपक्ष और अभ्यर्थी सूबे की सरकार के खिलाफ अक्रामक रवैया अपनाए हुए हैं तो वहीं अब महागठबंधन में शामिल दल आरजेडी के बिहार प्रदेशाध्यक्ष जगदानंद सिंह ने बड़ा बयान देते हुए ऐसे मामलों को चिंता का विषय बताया है. उन्होंने ये भी कहा है कि ऐसी घटनाएं बिहार की छवि धूमिल करती हैं. बिहार आरजेडी अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि बिहार में लगातार परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होना एक चिंता का विषय है और इस तरह के कारनामों से बिहार की छवि धूमिल हो रही है. हालांकि, उन्होंने कहा कि बिहार सरकार हर मोर्चे पर लगातार कार्रवाई कर रही है और कुछ लोगों के कारनामों से बिहार के लोग चिंतित हैं, जल्द ही गडबड़ियों को दूर करने की जरूरत है.

विश्वसनीयता पर खड़ा होता है सवाल

जदादानंद सिंह ने आगे कहा कि आईटी और अन्य विभाग के माध्यम से इस पर कार्रवाई करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि परीक्षा पर सवाल खड़े होने से विश्वसनीयता पर सवाल खड़ा होता है. राज्य सरकार को इसपर ध्यान देने की जरूरत है. बिहार में ही यह परीक्षा हुआ है इसलिए सरकार अपने जिम्मेवारी से पीछे नहीं हटने वाली.

सीएम नीतीश की यात्रा पर क्या कहा?

वहीं, सीएम नीतीश कुमार के अगले महीने से विभिन्न जिलों की यात्रा शुरू होने को लेकर उन्होंने कहा कि सिर्फ पटना में रहकर दूसरे जिलों की समस्या को नजदीक से नहीं देखा जा सकता. तेजस्वी यादव ने इसकी शुरुआत रात-रात में घूमकर कर दी है. अब तेजस्वी के साथ-साथ उनके मंत्री भी बाहर निकलकर लोगों की सेवा कर रहें.

बीजेपी पर बोला हमला

बीजेपी नेताओं द्वारा आरजेडी नेताओं की शराब की जांच की मांग पर जगदानंद सिंह ने कहा कि आरजेडी इस बात की चुनौती देती है कि जब भी किसी को भी वक्त मिले, कोई भी आरजेडी प्रदेश कार्यालय में आकर शराब की जांच कर सकता है. आरजेडी का कोई भी नेता या कार्यकर्ता घबराने वाला नहीं है. आरेजीडी हर दिन जांच के लिए तैयार है.

पेपर लीक के जांच के आदेश

बताते चलें कि बिहार से पेपर लीक का दाग हटने का नाम ही नहीं ले रहा. एक बार फिर BSSC पेपर लीक का मामला सामने आया है, जहां बिहार कर्मचारी चयन आयोग की तृतीय स्नातक स्तरीय प्रारंभिक परीक्षा की पहली पाली में ही एग्जाम सेंटर से पेपर लीक हो गया. इस परीक्षा में करीब 9 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स शामिल हो रहे हैं. इससे पहले यह वैकेंसी 2014 में आई थी और करीब 8 साल बाद परीक्षा का आयोजन किया गया था. जैसे ही छात्र एग्जाम देकर बाहर निकले और उन्हें पेपर लीक का पता चला, वे परीक्षा सेंटर के बाहर ही हंगामा करने लगे. वहीं, BSSC पेपर लीक का मामला अब जांच तक पहुंच गई है. शिक्षा मंत्री ने इसके आदेश दे दिए हैं. वहीं आयोग ने भी पेपर लीक मामले की जांच के आदेश EOU को सौंप दिया है.

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

12 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

14 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

20 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

20 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

20 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

20 घंटे ago