समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार: ‘पापा ये टीवी मांग रहे हैं…नहीं तो मार देंगे’, भोजपुर में स्मार्ट टीवी के लिए पत्नी की हत्या

भोजपुर में एक स्मार्ट टीवी के लिए पति ने पिता और भाई के साथ मिलकर पत्नी की हत्या कर दी। हत्या के बाद वो शव को एक प्लास्टिक से बांधकर छिपाने की तैयारी में थे। तभी लड़की का परिवार पहुंच गया। लड़की के पिता ने बताया कि 4 दिन पहले उसका फोन आया था। बोले रही थी पिताजी इस बार ये लोग स्मार्ट टीवी मांग रहे हैं…दे दीजिए हो जाए तो नहीं को ये मुझे मार देंगे। मैंने कुछ दिन का टाइम मांगा था।

अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के मोतीडीह गांव में एक नवविवाहिता की लाश मिली है। मायके वालों का आरोप है कि ससुराल वालों ने स्मार्ट टीवी के लिए उसने फांसी के फंदे से लटका कर मार डाला। ससुराल वाले शादी के दो महीने बाद से ही टीवी, कूलर आदि सामान की डिमांड कर रहे थे। नहीं देने पर बार-बार प्रताड़ित करने थे। रविवार को ससुराल वालों ने इस वारदात को अंजाम दिया।

IMG 20221030 WA0023

घटना के बाद आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर अब उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। मृत महिला की पहचान मोतीडीह गांव निवासी सोनू कुमार उर्फ राहुल की पत्नी नेहा कुमारी (20) के रूप में हुई।

IMG 20220728 WA0089

पुलिस का कहना है कि मृत महिला के पिता के आवेदन के आधार पर आरोपी पति सोनू कुमार उर्फ राहुल, ससुर रमेश शर्मा और देवर को हिरासत में लिया गया है। तीनों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।

IMG 20221115 WA0005 01

मृत महिला के पिता ज्ञानचंद शर्मा का कहना है कि बेटी की मौत की सूचना पर हम लोग पहुंचे तो देखा कि घर से कुछ दूरी पर दामाद राहुल, उसके पिता और भाई सवारी गाड़ी पर नेहा की लाश को बांध रहे थे। ऐसा लगा कि वो लोग शव को ठिकाने की कोशिश कर रहे थे।

Banner 03 01

16 फरवरी को हुई थी शादी

ज्ञानचंद शर्मा ने बताया कि इसी साल 16 फरवरी को नेहा की शादी पूरे हिंदू रीति रिवाज के साथ राहुल से की थी। शादी के 2 महीने बाद से ही उसके ससुराल वालों द्वारा बराबर उसे कहा जाता था कि तुम्हारे पिता ने पंखा, कूलर और स्मार्ट टीवी नहीं दिया है। इसको लेकर वे लोग उसके साथ बराबर मारपीट व उसे प्रताड़ित करते थे।

जिसके बाद उन्होंने ससुराल वालों को कूलर खरीद के दे दिया था। इसके बाद उनकी बेटी ने उनसे फोन पर कहा कि पिताजी अबकी बार यह लोग एलसीडी (स्मार्ट) टीवी मांग रहे हैं। वह दे दीजिए तो उन्होंने कहा कि अभी पैसा नहीं है। कमाने दो उसके बाद मैं दे दूंगा, तुम अभी 6 महीना ठहरो। उसने 4 दिन पूर्व उसने अपने घरवालों से फोन पर बात भी की थी।

JPCS3 01

ससुराल वालों ने कहा- नेहा ने फांसी लगा ली

ज्ञानचंद शर्मा ने बताया कि रविवार को उनके समधी रमेश शर्मा ने फोन कर सूचना दी कि उनकी बेटी नेहा कुमारी फांसी लगा ली है। जब उन्होंने पूछा कि वह जीवित है कि मर गई। जिसके बाद उन्होंने बताया कि वह अभी जीवित है हम लोग पीरो सरकारी अस्पताल ले जा रहे हैं। सूचना पाकर जब उसके पिता सरकारी अस्पताल पहुंचे तो वहां कोई नहीं था। इसके बाद वह अपनी बेटी के ससुराल मोतीडीह गांव पहुंचे। जहां उन्होंने देखा कि दरवाजे पर ताला लगा है।

IMG 20211012 WA0017

इसके बाद पुलिस को सूचना दिया। इसके बाद उन लोगों की तलाश में हमलोग पुलिस के साथ निकल गए। घर से कुछ दूर आगे बढ़ने पर देखा कि घर से कुछ दूरी पर उसके पति, ससुर एवं देवर द्वारा एक सवारी गाड़ी पर उसके शव को बांधा जा रहा है। तभी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों को हिरासत में ले लिया। परिजनों का कहना है कि नेहा एक भाई व एक बहन में सबसे छोटी थी। घटना के बाद मां रामावती देवी एवं भाई सुजीत कुमार शर्मा का रो-रोकर बुरा हाल है।

1 840x760 1IMG 20221117 WA0072IMG 20221017 WA0000 01Post 183