Bihar

नीतीश कुमार नए साल में बिहार की यात्रा पर निकलेंगे, BJP बोली- पहले पापों का प्रायश्चित करें

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नए साल में राज्य की यात्रा पर निकलने वाले हैं। सीएम नीतीश की यात्रा की तैयारियां शुरू हो गई है। तारीख अभी तय नहीं हुई है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि खरमास के बाद यात्रा शुरू हो जाएगी। इस मुद्दे पर भी नीतीश कुमार विपक्षी दल बीजेपी के निशाने पर आ गए हैं। बीजेपी नेताओं का कहना है कि मुख्यमंत्री को यात्रा निकालने के बजाय अपने पापों का प्रायश्चित करना चाहिए। जहरीली शराब से हुई मौतों पर नीतीश ने असंवेदना दिखाई है।

सीएम नीतीश कुमार पहले भी कई बार बिहार में यात्राएं निकाल चुके हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले एक बार फिर उनका यात्रा कार्यक्रम बन रहा है। वे राज्य भर में घूमकर लोगों नब्ज टटोलेंगे, महागठबंधन सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताएंगे, शराबबंदी के फायदे गिनाकर इस पर फीडबैक भी लेंगे। बिहार में शराबबंदी पर लगातार उठ रहे सवालों और छपरा समेत अन्य जिलों में जहरीली शराब से हुई 80 से ज्यादा मौतों के बीच सीएम की यह यात्रा अहम मानी जा रही है।

कब शुरू होगी नीतीश कुमार की यात्रा?

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यह यात्रा अगले महीने यानी जनवरी 2023 में प्रस्तावित है। इसके जरिए वे राज्य के विभिन्न जिलों का दौरा करेंगे। हालांकि यात्रा की तारीख अभी तय नहीं हुई है। जेडीयू नेता नीतीश की यात्रा का रोडमैप तैयार कर रहे हैं, जल्द ही इसे सार्वजनिक किया जाएगा। बताया जा रहा है कि खरमास खत्म होने के बाद यात्रा शुरू हो जाएगी।

2024 चुनाव को लेकर नीतीश की यात्रा के मायने

लोकसभा चुनाव में अब करीब 15 महीने का ही वक्त बचा है। सीएम नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय राजनीति में जाने और विपक्ष को एकजुट करने का संकल्प लिया है। इससे पहले वे अपने गृह राज्य में खुद को जमीनी स्तर पर मजबूत करना चाहते हैं। राज्य में महागठबंधन सरकार बनने के बाद से ही कानून व्यवस्था, शराबबंदी समेत अन्य मुद्दों पर लगातार बीजेपी नीतीश को घेर रही है। ऐसे में सीएम यात्रा निकालकर सरकार की छवि ठीक करने की सोच रहे हैं। हालांकि, नीतीश कुमार को यात्रा के बाद आम चुनाव में कितना फायदा होगा, यह तो वक्त ही बताएगा।

बीजेपी बोली- पहले पापों का प्रायश्चित करें नीतीश

दूसरी ओर, बीजेपी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रस्तावित यात्रा पर निशाना साधा है। पूर्व मंत्री एवं बीजेपी नेता जीवेश मिश्रा ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि जहरीली शराब से 100 से ज्यादा लोगों की मौत हुई, लेकिन मुआवजा तो छोड़ो सीएम नीतीश के मुंह से संवेदना का एक शब्द तक नहीं निकला। उन्होंने जो पाप किए हैं उनके लि्ए कांवड़ यात्रा पर जाना चाहिए, प्रायश्चित करना चाहिए। नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने भी कहा कि नीतीश कुमार को पहले अपनी पार्टी के अंदर सुधार करना चाहिए, इसके बाद अपनी यात्रा पर निकलना चाहते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

1 घंटा ago

बड़ी खबर : समस्तीपुर में ATM तोड़कर 18 लाख रुपये उड़ाए, CCTV का DVR भी ले गए बदमाश, SP ने क्या कुछ कहा !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में दशहरा से पहले पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात ‘रावण’, पांच जिलों में 15 से अधिक केस

समस्तीपुर : दशहरा के मौके पर रावण दहन से पहले समस्तीपुर पुलिस ने एक ऐसे…

2 घंटे ago

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

12 घंटे ago

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

16 घंटे ago